Sambhajinagar: प्रभाग 1 से 29 तक की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित, चुनावी तैयारियां तेज

Sambhajinagar Elections: मनपा चुनाव-2025 के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रभाग 1 से 29 तक की सूची नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है।
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका फाइनल वोटर लिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar Municipal Corporation Election: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के सर्वसाधारण चुनाव-2025 के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। यह जानकारी महानगरपालिका के निर्वाचन विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश क्रमांक रानिआ/मनपा-2025/प्र.क्र. 41/का-5 दिनांक 9 दिसंबर 2025 के अनुसार अंतिम मतदाता सूची तैयार कर उसे प्रकाशित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उसी के तहत यह सूची अब नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है।

महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 1 से 29 तक के नागरिकों के लिए यह अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई है। इसमें 1 जुलाई 2025 को अस्तित्व में रहे विधानसभा मतदार संघ क्रमांक 106 (फुलंबरी), 107 (मध्य), 108 (पश्चिम) और 109 (पूर्व) की मतदाता सूचियों के आधार पर प्रभाग क्रमांक 1 से 9 तक की अंतिम प्रमाणित मतदाता सूची सम्मिलित है।

निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी प्रति

नागरिकों की सुविधा के लिए यह मतदाता सूची छ। संभाजीनगर मनपा के मुख्य कार्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालयों (जोन 1 से 10) में कार्यालय समय में देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है।

यदि कोई नागरिक अंतिम मतदाता सूची की प्रति प्राप्त करना चाहता है, तो निर्धारित शुल्क 2 रुपए प्रति पृष्ठ के अनुसार प्रति उपलब्ध कराई जाएगी इसके अलावा, मतदाता सूची मनपा की वेबसाइट chhsambhajina-garmc।org पर भी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। मनपा प्रशासन ने अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर लें और आगामी महानगरपालिका चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com