-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Ncdex Gets Sebi Nod To Launch Mutual Fund Platform
निवेशकों के लिए खुशखबरी! NCDEX लाएगा म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म, SEBI से मिली मंजूरी
- Written By: मनोज आर्या
NCDEX: नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) भारत का एक प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज है, जहां कृषि जिंसों (Agricultural Commodities) के फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग होती है।

नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
National Commodity and Derivatives Exchange: नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) को सेबी ने म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह कदम NCDEX के लिए इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव मार्केट में कदम रखने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड की डील इक्विटी ट्रेडिंग से अलग चलेंगे, जिससे परिचालन में आसानी बनी रहेगी। NCDEX का मानना है कि वे बहुत कम समय में इस सर्विस को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस काम में उनकी पूरी तरह से मालिकाना कंपनी NECL की भूमिका अहम होगी। यह ऐलान ऐसे समय में आई है जब बाजार में नए निवेशकों को जोड़ने की कोशिशें तेज हैं। एनसीडीईएक्स के इस कदम से ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के लोग आसानी से निवेश की दुनिया में कदम रख सकेंगे।
‘म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लाना वक्त की मांग’
एनसीडीईएक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO डॉ. अरुण रास्ते ने इस मौके पर कहा कि इक्विटी मार्केट शुरू करने से पहले म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लाना एक सोचा-समझा और सही वक्त का फैसला है। नए निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड सबसे आसान और सुरक्षित रास्ता है। डॉ. अरुण रास्ते का मानना है कि भारत में इक्विटी निवेश की शुरुआत यहीं से होती है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
‘छोटे शहरों को बचत का दिशा देगा प्लेटफॉर्म’
NCDEX के एमडी ने आगे कहा कि यह प्लेटफॉर्म ग्रामीण और छोटे शहरों की बचत को सही दिशा देगा। ऐसी बचत को नियंत्रित और फायदेमंद निवेश में लगाने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। कम रकम वाले सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) और एक्सचेंज पर आधारित सुरक्षित सिस्टम से निवेश आसान बनेगा। यह कदम एनसीडीईएक्स को कई तरह के एसेट वाले प्लेटफॉर्म की ओर ले जा रहा है, जो निवेशकों के लिए वरदान साबित होगा।
NCDEX प्लेटफॉर्म लाने का मकसद क्या है?
- SEBI और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप ग्रामीण और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों में माइक्रो SIP की पेशकश करके वित्तीय समावेशन का विस्तार करना।
- ग्रामीण बचत को सुरक्षित, विनियमित और उत्पादक निवेश विकल्पों में लगाना।
- एक्सचेंज के इक्विटी सेगमेंट के लॉन्च से पहले एक मजबूत कैश मार्केट बेस तैयार करना।
- मौजूदा ट्रेडिंग सदस्यों को अतिरिक्त व्यावसायिक अवसर प्रदान करना।
- सरल, उच्च-मूल्य वाले उत्पाद के साथ नए सदस्यों को जोड़ना, जिसे अपनाना और बढ़ाना आसान हो।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में निवेश करें या रुकें, मार्केट से क्यों भाग रहे विदेशी निवेशक; क्या है एक्सपर्ट की राय?
क्या है नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज?
नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) भारत का एक प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज है, जहां कृषि जिंसों (Agricultural Commodities) के फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग होती है। NCDEX पर किसान, व्यापारी, प्रोसेसर, एक्सपोर्टर और निवेशक अनाज, दालें, तिलहन, मसाले और अन्य कृषि उत्पादों के दाम तय करने और जोखिम (Risk) से बचाव के लिए सौदे करते हैं।
Ncdex gets sebi nod to launch mutual fund platform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














