गिरफ्तार आरोपी व पुलिस अधिकारी (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली जिले में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने हाल ही में सभी थानों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में एलसीबी (स्थानीय अपराध शाखा) की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला से लाखों रुपये की लूट करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून 2025 को प्रिया विकास मंडल नामक महिला अपनी दोपहिया पर सवार होकर चामोर्शी से घोट की ओर जा रही थी। इसी बीच घोट से 2 किमी दूरी पर हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनके पास की 1,25,039 रुपये से भरी बैग छीनकर जंगल में फरार हो गये थे।
इस घटना की शिकायत महिला ने घोट पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज की थी। इसके बाद सितंबर 2025 को प्रिया मंडल दोपहिया पर सवार होकर गणपुर से अड्याल होते हुए चामोर्शी की ओर जा रही थी। इस बीच गणपुर से 2 किमी दूरी पर स्थित अज्ञात दो बाइक सवारों ने 1 लाख 34 हजार 64 रुपये से भरी बैग को छीनकर भाग निकले।
घटना की शिकायत महिला ने चामोर्शी पुलिस थाने में दर्ज की। एक ही महिला के साथ दो बार जबरन लूट की घटना से इस मामले की जांच करने का आदेश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने एलसीबी और चामोर्शी पुलिस को दिया।
यह भी पढ़ें:- पालघर पर फिर छाया समुद्री खतरा! तट पर मिले 3 संदिग्ध कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जिसके बाद एलसीबी और चामोर्शी पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी और मलेझरी निवासी शशांक संजय दुर्गे (27) और राजा तोताराम कोरड़े (25) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। चोरों ने चुराई गई रकम बरामद करने की प्रक्रिया शुरू होकर आरोपियों का अन्य चोरी की घटनाओं में समावेश है या नहीं, इसकी जांच भी शुरू है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जीके मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख अरुण फेगड़े के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक भगतसिंह दुलत, सतीश कत्तीवार, धनंजय चौधरी, राजू पंचफुलीवार, शिवप्रसाद करमे और दीपक लोणारे आदि ने की।