BJP नेता गिरिराज सिंह का हमला, सम्राट अशोक के अपमान का जिक्र कर राहुल गांधी पर देश तोड़ने का आरोप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर देश इनके कहने पर चलेगा तो इसका बंटाधार होना तय है। सिंह ने कांग्रेस पर बिहार और के अपमान का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर देश राहुल गांधी के कहने पर चलेगा तो “देश का बंटाधार” हो जाएगा। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने बिहार और सम्राट अशोक की अस्मिता का अपमान किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि बिहार को कितनी बार गालियां दिलवाई जाएंगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की पहचान हैं और उनका अपमान संविधान व बाबा साहेब अंबेडकर का भी अपमान है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com