ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
08 Sep 2025 01:56 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इन 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए हम अपने प्रतिनिधियों को भी वहां भेज रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि तीनों जगहों पर हमारे लोग जाकर वहां के पीड़ित नागरिकों को उत्तर प्रदेश वासियों की संवेदना और इस राहत सामग्री का लाभ उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे। इन सबके बावजूद अन्य सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता हर पीड़ित के साथ खड़ी है।"
#WATCH | सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...इन 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए हम अपने प्रतिनिधियों को भी वहां भेज रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि तीनों जगहों पर हमारे लोग जाकर वहां के पीड़ित नागरिकों को उत्तर प्रदेश… https://t.co/IGEkKtbu7y pic.twitter.com/yavCL1kbmy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 01:44 PM (IST)
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद रवाना हुए, कहा, "मैं अब दूसरी बैठक के लिए जा रहा हूं।" विपक्षी नेता बी. सुदर्शन रेड्डी के इस बयान पर कि सभी को राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए, उन्होंने कहा, "हां, सभी लोग राष्ट्रहित में रुचि ले रहे हैं।"
#WATCH | दिल्ली: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद रवाना हुए, कहा, "मैं अब दूसरी बैठक के लिए जा रहा हूँ।"
विपक्षी नेता बी. सुदर्शन रेड्डी के इस बयान पर कि सभी को राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए,… https://t.co/fW0Nt113Yo pic.twitter.com/pTCP4tMuiO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 01:03 PM (IST)
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, "वोट डालने के तरीके से साफ हो जाएगा कि कौन किस तरफ है, कौन संविधान के पक्ष में है और कौन संविधान के ख़िलाफ़। आने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह चुनाव हम पर क्यों थोपा गया है। यह इसलिए थोपा गया है क्योंकि उन्होंने एक उपराष्ट्रपति का कार्यकाल काटकर नया उपराष्ट्रपति चुनने की सोची, यह भाजपा ने किया है। YSRCP, BJD और जो भी तथाकथित तटस्थ दल हैं, वे किस तरफ़ वोट देंगे, इससे यह साफ़ हो जाएगा कि वे संविधान विरोधियों के साथ खड़े हैं या संविधान की रक्षा करने वालों के साथ।
#WATCH | दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, "वोट डालने के तरीके से साफ़ हो जाएगा कि कौन किस तरफ़ है, कौन संविधान के पक्ष में है और कौन संविधान के ख़िलाफ़। आने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह चुनाव हम पर क्यों… pic.twitter.com/dGTIbEM5o8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 12:45 PM (IST)
नेपाल में जेन जी प्रदर्शनकारियों के संसद में घुसने पर देश के काठमांडू में स्थिति बिगड़ गई । शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
08 Sep 2025 12:30 PM (IST)
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "पंजाब को आपदा की ओर ले जाने का कारण आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार द्वारा अवैध खनन और पेड़ों की अवैध कटाई को दी गई खुली छूट है। इसी कारण आज पंजाब में मानव निर्मित आपदा है, यानी भगवंत मान की अक्षमता, नाकामी और अनुभवहीनता की कीमत पंजाब के 1900 गांव और हज़ारों लोग चुका रहे हैं। पंजाब में आई बाढ़ का वास्तविक आकलन किए बिना ही भगवंत मान की सरकार पैकेज का शोर मचा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र ने आपदा प्रबंधन के लिए पंजाब के पास 11 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की राशि रखी है।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "पंजाब को आपदा की ओर ले जाने का कारण आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार द्वारा अवैध खनन और पेड़ों की अवैध कटाई को दी गई खुली छूट है। इसी कारण आज पंजाब में मानव निर्मित आपदा है, यानी भगवंत मान की अक्षमता, नाकामी और अनुभवहीनता की कीमत… pic.twitter.com/oZeAZYzkig
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 11:17 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेताओं ने आज ऑल जम्मू-कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के संस्थापक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#WATCH | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेताओं ने आज ऑल जम्मू-कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के संस्थापक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की pic.twitter.com/c4tMu4oeAP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 10:28 AM (IST)
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के समारोह में शामिल होंगे। भारत के राष्ट्रपति समापन समारोह में शामिल होंगी। आज हम सभी राज्य भर में भूपेन दा को याद कर रहे हैं। मैं असम के लोगों से डॉ. भूपेन हजारिका को याद करने का अनुरोध करता हूं।"
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी के समारोह में शामिल होंगे। भारत के राष्ट्रपति समापन समारोह में शामिल होंगी। आज हम सभी राज्य भर में भूपेन दा को याद कर रहे हैं। मैं असम के… pic.twitter.com/KJdnJWfoeW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 10:26 AM (IST)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एक आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
#WATCH | राष्ट्रीय जाँच एजेंसी एक आतंकी साजिश मामले में पाँच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है।
(वीडियो ज़ंगम, बारामूला से है।) pic.twitter.com/UDhVgEeM3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 09:52 AM (IST)
पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, "केंद्र को बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए कम से कम 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब का दौरा किया, लेकिन राज्य के लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं की। यह बेहद शर्मनाक है, मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करता हूं कि अगर वह पंजाब आ रहे हैं, तो उन्हें मौके पर ही राज्य के लिए राहत राशि की घोषणा करनी चाहिए।
#WATCH | चंडीगढ़ | पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, "...केंद्र को बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए कम से कम 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करनी चाहिए...केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब का दौरा किया, लेकिन राज्य के लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा नहीं की। यह बेहद… pic.twitter.com/SQ65ZWXl45
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 09:09 AM (IST)
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, "विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की SOG काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।"
08 Sep 2025 08:32 AM (IST)
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान पथराव की घटना हुई, जिससे दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव पैदा हो गया। भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा, "बुरहानपुर में हम सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाते हैं और आमतौर पर किसी को एक-दूसरे के त्योहारों से कोई समस्या नहीं होती। दुर्भाग्य से, आज भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब पथराव हुआ, जिससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।"
Burhanpur, Madhya Pradesh: Stone pelting incident occurred while Ganesh Visarjan was being held in Biroda village, leading to tension as two groups clashed
BJP MLA Archana Chitnis says, "In Burhanpur, we celebrate all festivals peacefully and usually no one has any problem with… pic.twitter.com/w3lgdxymyG
— IANS (@ians_india) September 8, 2025
08 Sep 2025 08:01 AM (IST)
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना भाजपा नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के प्रदर्शन पर कहा, देश में बंगाल के लोगों का सम्मान है, वह पहले भी था और आज भी बरकरार है। बंगाल के लोगों का सारी दुनिया में सम्मान रहा है। लेकिन TMC पार्टी आने के बाद (बंगाल के लोगों की)छवि सबसे ज्यादा खराब हुई है। यहां के लाखों लोग इलाज, नौकरी, पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। जो लोग आज TMC पार्टी में हैं वे असामाजिक हैं। वे वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के प्रदर्शन पर कहा, "देश में बंगाल के लोगों का सम्मान है, वह पहले भी था और आज भी बरकरार है। बंगाल के लोगों का सारी दुनिया में सम्मान रहा है... लेकिन TMC पार्टी आने के बाद (बंगाल के… pic.twitter.com/dcJeo45I6j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 07:36 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लखनऊ, बाराबंकी और राज्य के कई अन्य ज़िलों में प्रदर्शन किया। ABVP के राष्ट्रीय सचिव अंकित शुक्ला ने कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। ABVP के राष्ट्रीय सचिव अंकित शुक्ला ने कहा, "हमने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। उन्होंने हमारी सभी मांगों को गंभीरता और तथ्यात्मक रूप से सुना और हमें बड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Lucknow, Uttar Pradesh: In protest against the lathi-charge on students at Shri Ramswaroop Memorial University in Barabanki, ABVP staged demonstrations in Lucknow, Barabanki and several other districts of the state. ABVP National Secretary Ankit Shukla met with Chief Minister… pic.twitter.com/ULvEfvy7vG
— IANS (@ians_india) September 8, 2025
08 Sep 2025 07:16 AM (IST)
दिल्ली में आज सुबह यमुना के तेवर नरम होते हुए दिखाई दिए है, यमुना का जलस्तर अब घट गया है और नदी का विकराल रूप अब फिर से सामान्य होने लगा है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से नीचे पहुँची।
वीडिओ आज सुबह मयूर विहार इलाके से है। pic.twitter.com/pl2FlCN9vn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 06:50 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किसान की गोली मारकर हत्या करने पर SP सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा, नगला पाल गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। गोली कैसे चली है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।
#WATCH मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किसान की गोली मारकर हत्या करने पर SP सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा, "नगला पाल गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। गोली कैसे चली है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।" (07.09) pic.twitter.com/Nxg7iOawfd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2025
08 Sep 2025 06:45 AM (IST)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर की की कल पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद पूरे परिसर की सफाई की गई है। परिसर की सफाई चोटी से लेकर नीचे तक की गई।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर की सफाई की जा रही है। pic.twitter.com/NnMoqu6k4B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2025
Aaj Ki Taza Khabar: केन्द्र की टीम आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की समीक्षा करेगी, वहीं गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट आज SIR पर राजनीतिक दलों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ऑनलाइन गेमिंग बिल के खिलाफ दायर याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।