'भारत की आत्मा पर हो रहा वार...' INDIA गठबंधन पर भड़के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar news: कश्मीर में अशोक चक्र पर हमले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि, केरल से कश्मीर तक, INDI गठबंधन सिर्फ भारत की आत्मा पर वार कर रहा है।

Patna : कश्मीर में अशोक चक्र पर हमले ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया ब्लॉक की राजनीतिक मंशा पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि केरल में बिहार का अपमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अब कश्मीर में राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र पर हमला, यह सब भारत की आत्मा को चोट पहुंचाने की साजिश है। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि, केरल से कश्मीर तक, INDI गठबंधन सिर्फ भारत की आत्मा पर वार कर रहा है। अशोक चक्र,सम्राट अशोक और बिहार की गौरवशाली विरासत है। बिहार और भारत कभी इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा!

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com