-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Lmel Naxal Rehabilitation Jobs
लायड्स मेटल्स ने दिखाई राह: 82 आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवार के सदस्यों को दिलाया रोजगार
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली में LMEL ने नक्सलियों और उनके परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया। 68 नक्सली और 14 परिवार के सदस्यों को मुख्यधारा में जोड़ने की पहल सराहनीय मानी गई।

आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ अधिकारी (फोटो नवभारत)
Surrendered Naxalites Get Jobs: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गड़चिरोली में हुए सामूहिक आत्मसमर्पण कार्यक्रम के बीच, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (LMEL) ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार और गड़चिरोली पुलिस के समन्वय से पहले आत्मसमर्पण करने वाले करीब 68 नक्सलियों को और नक्सल पीड़ित परिवारों के 14 सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराया है। इस पहल के तहत, कुल 82 लोग अब प्रशासन, नागरिक और निर्माण कार्य, यांत्रिक परिचालन जैसे विभागों में कार्यरत हैं।
कौशल आधारित पुनर्वास मॉडल
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले शीर्ष नेता सोनू उर्फ भूपति समेत 61 नक्सलियों के हथियार छोड़कर संविधान थामने की घटना का स्वागत किया। इसी संदर्भ में, फडणवीस ने लॉयड्स मेटल कंपनी के कार्य की सराहना की, जिसने पहले आत्मसमर्पण करने वालों को नौकरी दी।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
गड़चिरोली के सैकड़ों गांवों में श्मशानभूमि तक सड़क नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना चुनौती
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
Gadchiroli News: कुरखेडा में अपर तहसील कार्यालय रामगढ़ में बनाने की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
चूँकि आत्मसमर्पण करने वाले अनेक सदस्यों की औपचारिक शिक्षा सीमित होती है, एलएमईएल ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कौशल-आधारित पुनर्वासन मॉडल लागू किया। इसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों को कंपनी के लॉयड्स कौशल विकास और प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी के कार्यबल में शामिल करने से पहले इन सभी लोगों ने आवश्यक तकनीकी कौशल को आत्मसात किया।
स्थानीय युवाओं को भी अवसर
एलएमईएल के प्रबंधकीय संचालक बी. प्रभाकरन ने यह आश्वासन दिया था कि इच्छुक आत्मसमर्पितों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रबंधकीय संचालक बी. प्रभाकरन के नेतृत्व में, एलएमईएल स्थानीय रोजगार निर्माण और कौशल विकास पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- NCP में तनातनी! प्रफुल पटेल की नाराजगी से गई पाटिल की कुर्सी, नाईक बने गोंदिया के नए पालकमंत्री
कंपनी की एक सहायक इकाई, एल. टी. गोंडवाना स्किल हब प्राइवेट लिमिटेड ने जुलाई 2025 के अंत तक करीब 1 हजार 400 स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि गड़चिरोली में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आ रहा है, जिससे यह जिला ‘स्टील मैग्नेट’ बन रहा है।
उन्होंने लक्ष्य रखा है कि निवेशकों को इस शर्त पर अनुमति दी जा रही है कि 90 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा, जिससे 1 लाख स्थानीय लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में LMEL द्वारा उठाया गया यह कदम विश्वास, स्थिरता और वित्तीय प्रगति का वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
Gadchiroli lmel naxal rehabilitation jobs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMमहाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














