गड़चिरोली में उखड़ी सड़क (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Armori Road Bad News: विकास की दिशा में आवागमन करने वाले गड़चिरोली जिले में फिलहाल सड़कों की अवस्था दयनीय हुई है। ऐसे में जिला मुख्यालय का स्थान होने वाले गड़चिरोली शहर से आरमोरी की ओर जाने वाले मार्ग की दयनीय अवस्था हुई है। इस मार्ग से शहर में प्रवेश करते ही इस महामार्ग पर सर्वत्र गड्ढे, धूल तथा दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस मार्ग के मरम्मत की ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है।
गड़चिरोली शहर से जाने वाले आरमोरी मार्ग यह नागपुर से जुड़ा है, लेकिन इस महामार्ग की विगत कुछ वर्षो से दयनीय अवस्था हुई है। गड़चिरोली शहर के मुख्य चौक से करीब 2 किमी सड़क की दयनीय अवस्था हुई है। संबंधित विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व इस 2 किमी मार्ग की टालमटोल मलमपट्टी की गई थी।
लेकिन मूसलाधार बारिश आते ही सप्ताहभर में ही इस मार्ग की अवस्था जैसे थे हुई। जिससे इस मार्ग की कितनी अच्छी मरम्मत हुई होगी, यह इससे पता चलता है। सड़क पर निर्माण हुए गड्ढों में मिट्टी मिश्रित गिट्टी डालकर संबंधित विभाग केवल टालमटोल कर रहा है। लेकिन फिर से गड्डे जैसे थे हो रहे हैं। इस मार्ग से जिला मुख्यालय में आने वाले नागरिकों की संख्या काफी है।
राेजाना अनेक नागरिक, विद्यार्थी आरमोरी मार्ग से शहर में दाखिल होते हैं। वहीं नागपुर से आने वाले यात्री भी यही मार्ग से आते है। लेकिन गड़चिरोली शहर में प्रवेश करते ही नागरिकों को गड्डों का सामना करना पड़ता है। 2 दिन पूर्व संबंधित विभाग ने इन मार्ग के गड्डों में डाली मिट्टी मिश्रित गिट्टी के कारण धूल का सामना नागरिकों को करना पड़ रहा है।
गड़चिरोली के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति करने तथा प्रभागों में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने लाखों रूपये खर्च किए है। निजी ठेकेदार के मदद से स्वच्छता के कार्य भी शुरू किए है। लेकिन प्रशासन के सभी दावे आरमोरी मार्ग की स्थिति को देखने पर विफल नजर आते हैं।
शहर का आरमोरी मार्ग गंदगी से लबालब है। शहर का गंदा पानी राष्ट्रीय महामार्ग पर बहता नजर आ रहा है। इस संदर्भ मं निरंतर शिकायतें करने के बावजूद परिसर में स्वच्छता मुहिम या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनचालक तथा दूकानदारों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- OBC की लड़ाई से दूरी महंगी पड़ेगी…विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी, महाराष्ट्र में आएगा सियासी तूफान
एक ग्रामीण ने बतया कि गड़चिरोली जिला मुख्यालय पर रोज विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है। लेकिन कठाणी नदी पार करते ही गड्डों का आलम शुरू होता है। इन गड्ढों के कारण आवागमन करना मुश्किल हो रहा है।
गड्डों के कारण रात के दौरान आवागमन करते हुए खतरा होता है। ऐसे में संबंधित विभाग ने इन गड्ढों के कारण गिट्टीमिश्रित मिट्टी डालने से सर्वत्र धूल निर्माण हो रहा है। इन धूप के कारण इस मार्ग से सफर करने वाले नागरिकों की परेशानी बढ गई है।