समुद्री खतरों पर होगा वार! नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी का श्रीलंका दौरा, इन मुद्दों पर होगी बात

Indian Navy Chief Sri Lanka visit: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर तक चार दिनों के आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका में रहेंगे। यह दौरा भारतीय महासागर क्षेत्र (आईओआर) में...
navy-chief-dinesh-tripathi-sri-lanka-visit-focus-maritime-security
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Indian Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi Sri Lanka visit: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर तक चार दिनों की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में रहेंगे। यह दौरा भारतीय महासागर क्षेत्र (आईओआर) में साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने के भारत के संकल्प को दर्शाता है। इसमें नौसैनिक सहयोग बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और कई अहम पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने इस यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की साझेदारी और सहयोग को और मजबूत करना है। इस दौरान नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देने, समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और '12वें गाले संवाद' में हिस्सा लेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय मंच समुद्री सुरक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र से जुड़े रणनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए जाना जाता है।

इससे पहले भी कई देशों की कर चुके हैं यात्रा

यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक मित्रता को और मजबूत बनाने का संकेत है, विशेषकर समुद्री क्षेत्र में बढ़ते सहयोग के संदर्भ में। हाल के रक्षा समझौतों ने दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा और ऊर्जा दी है। एडमिरल त्रिपाठी अप्रैल 2024 से भारतीय नौसेना के 26वें प्रमुख हैं, इन्होंने इससे पहले भी कई विदेश यात्राओं के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा

हाल ही में भारतीय नौसेना के एक कमांडिंग ऑफिसर ने श्रीलंका के वेस्टर्न नेवल एरिया के कमांडर रियर एडमिरल एसजे कुमारा से भेंट की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने तथा संयुक्त गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य परिचालन स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित करना है। यह बैठक भारत-श्रीलंका साझेदारी को भारत सरकार की "नेबरहुड फर्स्ट" नीति और समुद्री पहलों के तहत आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com