-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Brihanmumbai Municipal Corporation Fixed Deposit
BMC का बड़ा बजट संकट? 16,000 करोड़ आरक्षित फंड का उपयोग विकास के लिए किया गया
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC की Fixed Deposit की राशि में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार जो राशि पहले 83,000 करोड़ थी, वो अब घटकर 80,000 करोड़ हो गई है। ये वहीं राशि होती है, जिससे विकास कार्य होते हैं।

मुंबई महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Fixed Deposit: बीएमसी की फिक्स्ड डिपॉजिट जो 81 हजार करोड़ थी, वह अब घटकर 80 हजार करोड़ हो गई है। इन जमा राशि का उपयोग मुख्यतः विकास कार्यों के लिए होता है। पिछले दो-ढाई वर्षों से ये राशि लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करते समय महानगरपालिका ने बताया था कि फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि लगभग 81,000 करोड़ है, लेकिन पिछले सात महीनों में यह घटकर 80,000 करोड़ के करीब आ गई है।
एक समय में लगभग 90,000 करोड़ से ज्यादा की फिक्स्ड डिपॉजिट जमा होने वाली मुंबई महानगरपालिका की जमा राशि अब 80,000 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। मुंबई महानगरपालिका देश की सबसे संपन्न महानगरपालिकाओं में से एक है। इसकी विभिन्न विभागों की अधिशेष राशि विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
शक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
अधिकतम व्याज दर देने वाले बैंकों में ये जमा किया जाता है। इन जमा राशि से ही महानगरपालिका के परिचालन खर्च, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय राशि और अन्य विकास परियोजनाएं पूरी होती हैं। कोरोना महामारी के दौरान निर्माण सामग्री की कीमतों में राहत दी गई थी, जिससे निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिला था और मार्च 2022 में महापालिका की आय लगभग 14,750 करोड़ थी। उस समय फिक्स्ड डिपॉजिट राशि लगभग 91,000 करोड़ से अधिक थी। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई।
महापालिका की जमा राशि में गिरावट के पीछे एक वजह ये है कि कुछ राशियां विकास परियोजनाओं के लिए रिजक फंड (रक्षित निधि) के रूप में रखी जाती थीं। कोस्टल रोड प्रोजेक्ट, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट आदि बड़े खर्चीले और समय लेने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए निधि आरक्षित होती है। जब इन प्रोजेक्ट्स की देय राशि ठेकेदारों को चुकानी होती है, तब इन निधियों का उपयोग होता है। जिससे जमा राशि कम होती है।
रिजर्व फंड का उपयोग करने लगी मनपा
इसके अलावा, महानगरपालिका ने पिछले कुछ वर्षों से रिजर्व फंड का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इस आर्थिक वर्ष में लगभग 16,000 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट राशि विकास परियोजनाओं के लिए आरक्षित की गई है।
ये भी पढ़ें:- Mumbai News: विरार-दहानू रेल लाइन क्वाडरपुलिंग में तेजी, 41% काम अगस्त तक पूरा!
महापालिका ने पिछले दो-तीन वर्षों में बड़े-बड़े आधारभूत सुविधाओं के प्रोजेक्ट्स हाथ में लिए हैं, जैसे सड़कों का कंक्रीट निर्माण, पुल, वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड, दहिसर भाईंदर लिंक रोड, गोरेगांव मुलुंड जोड़ सड़क आदि जिस कारण फिक्स्ड डिपॉजिट कम हो सकते हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है।
Brihanmumbai municipal corporation fixed deposit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













