- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Breaks Yuvraj Singh Asia Cup 2025 India Vs Pakistan
IND vs PAK Asia Cup Record: ‘गुरु’ को पीछे छोड़ गया चेला, अभिषेक ने तोड़ा युवराज का बड़ा रिकॉर्ड
Abhishek Sharma break Yuvraj Singh Record: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma break Yuvraj Singh Record: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक ने तोड़ा गिल का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 24 गेंद पर अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी भी भारतीय का लगाया यह सबसे तेज अर्धशतक है। पूर्व में यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। अभिषेक को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
गिल और अभिषेक के बीच 105 रन की साझेदारी
अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़कर भारत का पाकिस्तान के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन व्हाइट बॉल सफलतापूर्वक पूरा किया। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 172 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने दिया था। भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को मजबूर पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: कोच बने रोहित शर्मा! अंडर-19 खिलाड़ियों को बताया सफलता का मूलमंत्र
पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।
एजेंसी इनपुट के साथ
Abhishek sharma breaks yuvraj singh asia cup 2025 india vs pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMMissing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
May 13, 2026 | 08:35 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMभीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
May 13, 2026 | 08:24 PMUrvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
May 13, 2026 | 08:14 PMसावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
May 13, 2026 | 08:13 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














