-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Aheri Teacher Couple Duped Of Rs 25 Lakh On Pretext Of Getting Admission In College
कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी, अहेरी के शिक्षक दंपत्ति को ठगों ने लगाया 25 लाख का चूना
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli News: गड़चिरोली के अहेरी में एक शिक्षक दंपत्ति ठगी का शिकार हुए। वैद्यकीय कॉलेज में बेटी को प्रवेश दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली जिले के अहेरी में वैद्यकीय महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला रैकेट सक्रियपाया गया है। इसका शिकार अहेरी निवासी शिक्षक विलास खरवडे और उनके परिवार बने। ठगों ने बेटी के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के बहाने दंपत्ति से करीब 25 लाख रुपए ऐंठ लिए।
जानकारी के अनुसार, विलास खरवडे की पुत्री ने वर्ष 2023 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसी दौरान जून 2023 में उन्होंने फेसबुक पर दिल्ली की “द विजन कन्सल्टन्सी” का विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर एक महिला ने वैद्यकीय प्रवेश के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली के सेक्टर 9, द्वारका निवासी अमित कुमार ने विलास खरवडे से संपर्क किया और छत्तीसगढ़ में उनकी बेटी के वैद्यकीय प्रवेश का प्रलोभन दिया।
ठगों ने दस्तावेजों की पूर्ति करवाने के बाद चार चरणों में कुल 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। राशि लेने के बाद अमित कुमार ने फोन उठाना बंद कर दिया और किसी भी संवाद से बचने लगा। इससे स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित ठगी रैकेट था।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई
अंततः जब बेटी का प्रवेश नहीं मिला, तो 19 सितंबर को विलास खरवडे अहेरी पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:- नासिक को फिलहाल नहीं मिलेगा पालकमंत्री! सिंहस्थ कुंभ के फैसले से CM फडणवीस ने दिए संकेत
अहेरी पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत ठगी का नहीं है, बल्कि यह पूरे रैकेट से जुड़ा हुआ है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी वैद्यकीय प्रवेश या अन्य शिक्षा संबंधी प्रस्ताव में तुरंत विश्वास न करें और किसी भी भुगतान से पहले प्रमाणित संस्थाओं की पुष्टि करें।
यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। पुलिस की चेतावनी और सख्त कार्रवाई से उम्मीद है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी।
Aheri teacher couple duped of rs 25 lakh on pretext of getting admission in college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














