‘2047 तक इनका कुछ नहीं होगा’, राहुल-अखिलेश-तेजस्वी पर केशव मौर्य ने ऐसा क्या कह दिया, देखें वीडियो

आगरा और बरेली में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। आगरा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने 2047 तक कुछ ना होने की बात कही है। देखिए ये वीडियो-

आगरा और बरेली में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। आगरा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की परिवारवादी तिकड़ी फ्रस्टेशन का शिकार है। उन्होंने सपा को डूबता जहाज बताया और दावा किया कि 2047 तक यूपी से सपा और देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा। मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि आगरा में इलाज की व्यवस्था है, लेकिन वे यही चाहेंगे कि विपक्षी नेता स्वस्थ रहें, हालांकि सत्ता पाने का ख्वाब उनके लिए मुंगेरीलाल का सपना ही है। वहीं, बरेली में ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव भी राहुल गांधी जैसे ही हैं और निराधार आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com