-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Father And Daughter Are In Field In Gadchiroli Bhagyashree Atrams Protest Against Dharmarao Baba
और…बाप के खिलाफ बेटी मैदान में, भाग्यश्री आत्राम ने पुछा-‘क्या हुआ तेरा वादा’
- Written By: आंचल लोखंडे
सडकों की समस्या हल करने का आश्वासन देनेवाले विधायक अपने आश्वासन को ही भुल गये, ऐसा आरो पूर्व जिप अध्यक्ष तथा राकां (शरद पवार गुट) की महिला नेता भाग्यश्री आत्राम ने लगाया है।

गड़चिरोली में एक बार फिर बाप-बेटी मैदान में (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले में एक बार फिर आत्राम बनाम आत्राम की तस्वीर उभरी है। जिला परिषद और नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही एनसीपी शरद पवार गुट की नेता भाग्यश्री आत्राम ने अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में अपने पिता और स्थानीय विधायक धर्मराव बाबा आत्राम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अहेरी उपविभाग अंतर्गत आनेवाले अहेरी, एटापल्ली , भामरागड, सिरोंचा और सिरोंचा तहसील की सडके पुरी तरह जर्जर हो गयी है। विस चुनाव के दौरान महायुती सरकार व स्थानीय विधायक ने सडकों की समस्या हल करने का वादा किया था। लेकिन सडकों की मरम्मत नहीं होने के कारण सडके पुरी तरह बदहाल हो गयी है.
जिससे सडकों की समस्या हल करने का आश्वासन देनेवाले विधायक अपने आश्वासन को ही भुल गये, ऐसा आरो पूर्व जिप अध्यक्ष तथा राकां (शरद पवार गुट) की महिला नेता भाग्यश्री आत्राम ने लगाया है। विस क्षेत्र की सडके और विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को अहेरी तहसील के आलापल्ली में ठिय्या आंदोलन किया गया। जिसमें वह बोल रही थी। महायुति सरकार ने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा न किए जाने के कारण सोमवार से अहेरी तालुका के अलापल्ली में धरना शुरू कर दिया है।
‘क्या हुआ तेरा वादा’
‘क्या हुआ तेरा वादा’ शीर्षक से किए गए इस विरोध प्रदर्शन में धर्मरावबाबा आत्राम को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। भाग्यश्री आत्राम ने सड़क पर धरना देते हुए आरोप लगाया है कि महायुति सरकार ने निराधार पेंशन योजना, श्रवणबल योजना, किसान कर्ज माफी, निर्बाध बिजली, धान का बोनस, सड़कें, एसटी बस सेवा सहित इस क्षेत्र में भोजन, कपड़ा और आश्रय के प्रमुख मुद्दों की अनदेखी की है।जब तक हमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता…भाग्यशी आत्राम ने कहा कि आज से हम सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इस सड़क पर बैठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा, विशेष दल करेगा कार्रवाई
Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
भूख हड़ताल
इसमें सभी पांच तालुकाओं के एनसीपी शरद पवार गुट के पदाधिकारी मेरे साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक हमें सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय या आश्वासन नहीं मिलता। हम यहां विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब तक हमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, हम यहां से नहीं उठेंगे, उन्होंने चेतावनी दी है।सरकार जनता को भूल गई हैमेरी प्यारी बहन के आशीर्वाद से सरकार चुनी गई थी। चुने जाने के बाद सरकार जनता को भूल गई है। सरकार जनता की बुनियादी सुविधाओं को भी भूल गई है।
झुठे आश्वासन
महायुति सरकार ने निराधार पेंशन योजना, श्रवणबल योजना, किसान कर्ज माफी, निर्बाध बिजली, चावल के लिए बोनस, सड़क, एसटी बस सेवा सहित इस क्षेत्र में रोटी, कपड़ा और मकान के प्रमुख मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया है। भाग्यश्री आत्राम ने यह भी कहा है कि हम विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने घोषणापत्र में जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं। भाग्यश्री आत्राम ने कहां कि, विस चुनाव में महायुती ने अपने जाहीरनामे में झुठे आश्वासन देकर लोगों को गुमराह किया है। वहीं सत्ता में आने के बाद भी दिये गये आश्वासन पर अमल नहीं किया जा रहा है।
राज और उद्धव के मिलन की खब़र सिर्फ हवाहवाई, अब संदीप देशपांडे विलन बनकर आए सामने
समस्या हल करने का आश्वासन
इसके विपरित संजय गांधी, श्रावण बाल निराधार योजना और लाडली बहन योजना के पैसे नहीं मिलने के कारण जनता पुरी तरह परेशान हो गये है। विधायक ने चुनाव के पहले क्षेत्र के सडकों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन विधायक अपने की आश्वासन को भुल गये है।
आंदोलनकर्ताओं की मांगों में लाडली बहन योजना और निराधार योजना का अनुदान 1500 रूपयों से बढाकर 2100 रूपये करने, डी.बी.टी के नाम पर संजय गांधी व श्रावणबाल येाजना का अनुदान बंद न करते हुए पूर्ववत शुरू करने, किसानों को कर्जमुक्त करने, धान को प्रति हेक्टेयर 25 हजा रूपये बोनस देने, आंगनवाडी सेविका व आशा वर्कर को 15 हजा रूपये मानधन देने, खस्ता सडकों की मरम्मत करने, वनहक्क पट्टे तत्काल देने आदि मांगों का समावेश है। आंदोलन में राकां की विभागीय अध्यक्ष शाहीन हकीम, प्रकाश ताकसांडे, श्रीनिवास विरगोनवार, पार्षद अमोल मुक्कावार, जहीर हकीम, अप्सर पठाण, हिमायत अली, स्वप्नील श्रीरामवार, सुमित मोतकुरवार आदि समेत राकां के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।
Father and daughter are in field in gadchiroli bhagyashree atrams protest against dharmarao baba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग
Jul 29, 2026 | 01:37 PM3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 01:35 PMबच्चे प्लेटफॉर्म पर छूटे तो रोकी ट्रेन: आगरा फोर्ट स्टेशन पर चेन पुलिंग बना विवाद, RPF की कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 29, 2026 | 01:34 PMजंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Jul 29, 2026 | 01:34 PMगडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Jul 29, 2026 | 01:32 PMAntarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Jul 29, 2026 | 01:32 PMआगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM













