-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Raj And Uddhavs Reconciliation Is Just Rumour Now Sandeep Deshpande Has Come Forward As Villain
राज और उद्धव के मिलन की खब़र सिर्फ हवाहवाई, अब संदीप देशपांडे विलन बनकर आए सामने
- Written By: आंचल लोखंडे
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित युति की सुगबुगाहट को संदीप देशपांडे की ओर से किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट झटका देने वाला साबित हुआ है।

राज और उद्धव के मिलन की खब़र सिर्फ हवाहवाई। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज़ है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक बार फिर साथ आ सकते हैं। दोनों के बीच रिश्तों की पुरानी तल्ख़ियों को भुलाकर एक “मराठी एकता” की नई पटकथा लिखने की बात की जा रही थी। पर ठीक इसी मोड़ पर मनसे नेता संदीप देशपांडे का एक तीखा बयान सामने आया है, जिसने इस संभावित एकता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले कहा था कि “महाराष्ट्र और मराठी हित के लिए पुराने विवाद भुलाने को तैयार हूं।” इसके जवाब में उद्धव ठाकरे ने भी सकारात्मक संकेत दिए थे। दोनों नेताओं के बयान के बाद, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और एक संभावित युति की सुगबुगाहट उठने लगी थी। लेकिन अब संदीप देशपांडे की ओर से किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट इस पूरे माहौल को झटका देने वाला साबित हुआ है।
हमने कभी ‘केम छो वरली’ कहकर किसी के पैर नहीं चाटे
संदीप देशपांडे ने एक्स पोस्ट पर लिखा की “हां, हम नए हैं, लेकिन हमने कभी ‘केम छो वरली’ कहकर किसी के पैर नहीं चाटे। न ही ‘जलेबी-फाफड़ा, उद्धव ठाकरे अपने हैं’ जैसी बातें कहीं। मुस्लिम वोटों के लिए हमने अपने ही भाई के कार्यकर्ताओं पर 20,000 केस नहीं डाले। हमें गर्व है कि हम नए हैं। तुम पुराने होकर भी क्या कर पाए?”
सम्बंधित ख़बरें
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
लोकल यात्री ध्यान दें! हार्बर लाइन पर चार दिनों तक रहेगा रात्रिकालीन ब्लॉक, वडाला रोड तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें
महाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
होय आम्ही नवीन आहोत पण कधी केम छो वरळी म्हणून कोणाचे पाय चाटले नाहीत,जिलेबी अने फाफडा उद्धव ठाकरे आपडा असं म्हणालो नाही .मुस्लिमांची मत मिळवण्या साठी वीस हजार केसेस आपल्याच भावाच्या कार्यकर्त्यांवर टाकल्या नाही आम्हाला अभिमान आहे आम्ही नवीन आहोत तुम्ही जुने असून काय उपटली — Sandeep Deshpande (@SandeepDadarMNS) June 23, 2025
इस पोस्ट के बाद स्पष्ट हो गया है कि मनसे के भीतर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को लेकर आज भी अविश्वास और आक्रोश बना हुआ है। राज–उद्धव की संभावित एकता को लेकर कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक उत्साहित थे। लेकिन देशपांडे की टिप्पणी से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह एकता कभी सच हो पाएगी? क्या मनसे की पूरी टीम इस गठबंधन के पक्ष में है?
मराठी अस्मिता का सवाल या ‘राज’ की नई चाल? भाषा विवाद पर क्यों पलट गए फडणवीस, यहां जानिए पूरी कहानी
बाला नांदगावकर की प्रतिक्रिया
मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नांदगावकर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राजनीति में फैसले समय देखकर होते हैं। अभी कहना मुश्किल है कि ठाकरे बंधु साथ आएंगे या नहीं।
माहौल तो बन रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय नेतृत्व ही करेगा।” संदीप देशपांडे का तीखा हमला इस ओर इशारा करता है कि राज–उद्धव मिलन की राह इतनी आसान नहीं है। राजनीतिक बयानबाज़ियों के बीच असली चुनौती विश्वास की दीवार खड़ी करने की है। क्या ये दीवार उठेगी, या एक बार फिर इतिहास अपने आप को दोहराएगा यही देखना बाकी है।
Raj and uddhavs reconciliation is just rumour now sandeep deshpande has come forward as villain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा नेटवर्क की जांच तेज, नाना पटवारी से देर रात तक पूछताछ
Jul 16, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
Jul 16, 2026 | 06:45 AMKatrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Jul 16, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 16 July 2026: वाहन सुख, सम्मान और सफलता के बनेंगे योग, राशि अनुसार पढ़ें वार्षिक भविष्यफल
Jul 16, 2026 | 06:15 AMiPhone 16 खरीदने का शानदार मौका, 13,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा Apple का प्रीमियम फोन, जानें पूरी डील
Jul 16, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
Jul 16, 2026 | 05:55 AMIRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














