
गड़चिरोली न्यूज
Gadchiroli PESA Fund: सरकार की नीति के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष आदिवासी उपयोजना के नियत व्यय से 5 प्रश निधि सीधे ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत इस वर्ष जिले के अनुसूचित क्षेत्र में आने वाले 1477 गांवों को 12 करोड़ 25 लाख 45 हजार रुपये की निधि मंजूर हुई है। लेकिन जिले के 3 ग्राम पंचायत ने 5 प्रश निधि को नकारा है।
इसके साथ ही देसाईगंज तहसील के शंकरपुर व आरमोरी तहसील के पाथरगोटा में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 0 होने से इन गांवों को निधि नहीं मिलने की बात कही गई है। जिले की 12 तहसीलों में कुल 457 ग्राम पंचायत है। इसमें से 368 ग्राम पंचायत अनुसूचित क्षेत्र (पेसा) अंतर्गत आती है।
इसमें से आदिवासी उपयोजना के 5 प्रश सीधे निधि 363 ग्राम पंचायत को वितरित की जाने वाली है। इसके लिए जिला परिषद प्रशासन ने ‘पेसा फंड’ ऑनलाईन प्रणाली विकसित की है। इस प्रणाली द्वारा ही वितरित किया गया है। जिससे उक्त निधि सीधे ग्राम पंचायत की ओर प्राप्त हुआ है।
ग्रामसभा के मान्यता से ग्राम पंचायत या ग्रामसभा कोष समिति द्वारा विनियोग किया जाने वाला है। इस संदर्भ में खर्च किए गए निधि की अद्यावत जानकारी ‘पेसा फंड’ ऑनलाईन प्रणाली पर दिखने वाली है। जिसेस इस निधि में कोई हेराफेरी नहीं होने की बात कही जा रही है।
इससे पूर्व जिला परिषद द्वारा पंचायत समिति व इसके बाद निधि उपलब्ध कराया जाता था। अनेक ग्राम पंचायत, ग्रामसभा सरकार के नियमों को दरकिनार कर निधि का विनमय करते थे। जिससे अनेक जगह शिकायत हुई थी।
इस पर नियंत्रण पाने के लिए जप प्रशासन ने ‘पेसा फंड’ ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है। इस माध्यम से निधि का वितरण व प्रबंधन होने की बात कही जा रही है। जिससे आदिवासी उपयोजना का 5 प्रश निधि का सीधा विनिमय होने वाला है।
निधि विनिमय में पारदर्शकता आए, इसके लिए ‘पेसा फंड’ ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। 5 प्रश सीधे अनुदान से किए जाने वाले कार्य की अद्यावत जानकारी अपलोड करनी पड़ेगी। कार्य की उन्नति के साथ ही निधि विनियोग संदर्भ की पूर्ण जानकारी प्रणाली पर अद्यावत रहने वाली है। जिससे निधि खर्च में कोई अनियमितता नहीं होगी। इसकी सतर्कता बरती गई है। ऐसी जानकारी जिप प्रशासन ने दी है।
यह भी पढ़ें – क्रिकेट नहीं, करियर पहले! गड़चिरोली के युवाओं ने विधायक कार्यालय घेरा, लॉयड्स मेटल्स ने वापस लिए कदम
| तहसील | ग्राम पंचायत | गांव | निधि वितरण (₹) |
|---|---|---|---|
| अहेरी | 39 | 179 | 1,99,43,775 |
| आरमोरी | 18 | 60 | 49,31,225 |
| भामरागड़ | 19 | 117 | 91,53,625 |
| चामोर्शी | 38 | 82 | 59,72,825 |
| देसाईगंज | 7 | 9 | 11,39,675 |
| धानोरा | 61 | 231 | 1,96,03,175 |
| एटापल्ली | 31 | 274 | 2,15,94,725 |
| गड़चिरोली | 26 | 62 | 38,77,725 |
| कोरची | 29 | 139 | 1,03,74,425 |
| कुरखेड़ा | 45 | 157 | 1,59,63,925 |
| मुलचेरा | 11 | 45 | 41,79,075 |
| सिरोंचा | 39 | 122 | 58,11,825 |






