
अब दिन छोटे और रातें लंबी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola Weather News: पिछले दो-तीन दिनों से जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। कभी दोपहर में बदली छाई रहती है तो कभी तेज धूप पड़ती है। मौसम में तेज़ी से बदलाव देखा जा रहा है। कई घरों में लोग अब भी बिना पानी भरे कूलर चला रहे हैं, क्योंकि कई बार उमस बढ़ जाने से असुविधा होती है।
मंगलवार की शाम करीब 5:30 से 5:45 बजे के बीच शहर में अचानक बदली छा जाने से अंधेरा फैल गया। ऐसा लगा मानो रात के आठ बज चुके हों। रात 10 बजे के बाद मौसम पूरी तरह ठंडा हो जाता है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। संपन्न वर्ग के लोगों ने एयर कंडीशनर का उपयोग शुरू कर दिया है। बारिश की अनिश्चितता के कारण सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या में भी कमी आई है। कुल मिलाकर, मौसम में रोज़ाना बदलाव देखने को मिल रहा है।
रात 10 बजे के बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, जो सुबह 9 बजे तक बनी रहती है। सामान्यतः नवंबर माह की शुरुआत में हल्की ठंड शुरू हो जाती है, और इस बार ठंड का मौसम कुछ पहले आने के संकेत मिल रहे हैं। शहर के कई इलाकों में गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। गौरक्षण रोड और मलकापुर रोड पर कंबलों और स्वेटरों की दुकानें सज गई हैं।
शहर और जिले में सूखे मेवों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। नवंबर और दिसंबर के महीनों में लोग सूखे मेवे, गोंद आदि से बने पौष्टिक लड्डू बनाते और खाते हैं। इसके चलते सुपर शॉप्स और किराना दुकानों में सूखे मेवों की मांग बढ़ रही है।
स्थानीय व्यापारी सुनील बोराखड़े, संचालक -सुनील सुपर शॉपी, ने बताया कि “अभी बिक्री में बहुत तेजी नहीं आई है, लेकिन जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे सूखे मेवों की मांग भी बढ़ेगी।”
ये भी पढ़े: अपने वादे पूरे करो, वरना…फडणवीस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, कर्जमाफी के लिए मचा बवाल!






