उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ खत्म हुआ छठ महापर्व, चिराग पासवान ने दिया अर्घ्य- VIDEO

Chhath Puja: आस्था का महापर्व छठ देशभर में धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली से लेकर बिहार तक घाटों पर खूब रौनक देखी गई। लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से मंगलवार सुबह उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया।

Chhath Puja 2025: आस्था का महापर्व छठ देशभर में धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली से लेकर बिहार तक घाटों पर खूब रौनक देखी गई। लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से मंगलवार सुबह उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया। क्या नेता और क्या आमजन, सभी भक्ति के रस में डूबे दिखे। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का समापन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ का उल्लास देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ छठ पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान चिराग ने छठ पूजा की महत्वता बताई. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हर बिहारी पूरे उत्साह के साथ, पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com