-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Khelo India Youth Games Created Sports Atmosphere In The State Cm Shivraj Singh Chouhan
खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में बना खेलमय वातावरण: CM शिवराज सिंह चौहान
- Written By: नवभारत डेस्क

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी मध्यप्रदेश के लिए गोल्डन माह है। इस माह हो रहे कई कार्यक्रम से मध्यप्रदेश उत्साह और उमंग से भरा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स से प्रदेश में खेलमय वातावरण बना है। वास्तव में खेल जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल है। मैं खिलाड़ियों से आहवान करता हूँ कि खूब पढ़ो और खेलो भी। खेलों के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान शौर्य स्मारक में यूथ गेम्स 2022 की मशाल, मैस्कट का अनावरण एवं थीम सॉन्ग लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक, खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल को खेलों का हब बनाया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
KIBG 2025: महाराष्ट्र की दीक्षा यादव ने ओपन सी तैराकी में जीता दोहरा स्वर्ण
KIBG 2025: पेनकैक सिलाट प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान दमन और दीव का शानदार प्रदर्शन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ समापन, महाराष्ट्र फिर बना नंबर-1; मेजबान बिहार ने सबको चौंकाया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और ओलम्पिक खेलों में जीत कर आएगा राज्य सरकार की ओर से उसे 5 लाख रूपए प्रशिक्षण के लिए दिए जाएंगे। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल भी केरियर होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश इस आयोजन में एक नया इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। प्रदेश खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अद्भुत कार्यक्रम होगा। प्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रदेश आगे रहे इसलिए यहाँ के खिलाड़ी अभी से प्रेक्टिस करें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खूब खेलो और जीतो।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि मध्यप्रदेश खूबसूरत और विविधताओं से भरा हुआ है। प्रदेश को महाकाल का भरपूर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत की युवा शक्ति को साथ लेकर यंग इंडिया से स्पोर्टस इंडिया बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान और खेल मंत्री के प्रयास से बहुत ही कम समय में खेल क्षेत्र में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों को मध्यप्रदेश से प्रेरणा और सीख लेनी चाहिए। केन्द्र सरकार मिशन खेलो से देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच देने का कार्य कर रही है। केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार का खेलो इंडिया पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इसमें 7 हजार से अधिक खिलाड़ी जुड़ेंगे। यह एक इतिहास रचेगा।
खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हम जीरो से हीरो बन रहे हैं। भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना खेलों को गाँव-गाँव पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सांग को लॉच किया। उन्होंने मशाल (स्मार्ट टॉर्च) को रवाना किया। आकाश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का संदेश देने के लिए लेजर प्रदर्शन हुआ और वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।
Khelo india youth games created sports atmosphere in the state cm shivraj singh chouhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














