खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ समापन, महाराष्ट्र फिर बना नंबर-1; मेजबान बिहार ने सबको चौंकाया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापना हो गया है। इस बार यह खेल बिहार के पांच जिलों में आयोजित किया जा रहा था। जिसमें महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा पदक के साथ बाजी मार ली है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ समापन, महाराष्ट्र फिर बना नंबर 1; मेजबान बिहार ने सबको चौंकाया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पटना: बिहार में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। अंतिम दिन महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीते। इस खेल में महाराष्ट्र ने कुल 158 मेडल जीते हैं। वहीं उनके खिलाड़ियों ने 58 स्वर्ण पदक, 47 रजत और 53 कांस्य पदक जीतकर मेडल तालिका में शीर्ष पर रहे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन आज 15 मई को हुआ। समापन समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल थीं। 12 दिवसीय खेलो इंडिया युवा खेलों के दौरान 27 खेलों में 285 स्वर्ण पदक दिए गए।

इस दौरान निखिल खडसे ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शानदार सफलता के साथ बिहार ने उत्कृष्टता और उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है जो भविष्य के लिए एक नया मानदंड स्थापित करता है। उम्मीद है बिहार और भी खेलों की मेजबानी कुशलता पूर्वक करेगा।

टॉप-5 में ये राज्य शामिल

महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर 39 स्वर्ण पदक के साथ हरियाणा नंबर दो पर है। हरियाणा ने कुल 117 मेडल जीते। वहीं 24 गोल्ड के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा। राजस्थान ने कुल 60 मेडल जीते। चौथे स्थान पर कर्नाटक रहा। जिन्होंने कुल 58 मेडल जीते। वहीं इस दौरान उन्होंने 16 गोल्ड पर कब्जा जमाया। टॉप-5 में दिल्ली भी शामिल रहा। 16 गोल्ड मेडल के साथ दिल्ली ने कुल 68 मेडल जीते।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेडल टेबल

रैंक राज्य / केंद्र शासित प्रदेश स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 58 47 53 158
2 हरियाणा 39 27 51 117
3 राजस्थान 24 12 24 60
4 कर्नाटक 17 26 15 58
5 दिल्ली 16 20 32 68
6 तमिलनाडु 15 21 29 65
7 उत्तर प्रदेश 14 20 18 52
8 केरल 12 5 8 25
9 मणिपुर 11 8 11 30
10 मध्य प्रदेश 10 9 13 32
11 असम 10 5 10 25
12 तेलंगाना 9 3 11 23
13 पंजाब 8 14 25 47
14 झारखंड 8 7 6 21
15 बिहार 7 11 18 36
16 चंडीगढ़ 6 7 4 17
17 ओडिशा 5 6 3 14
18 आंध्र प्रदेश 3 11 10 24
19 छत्तीसगढ़ 3 1 10 14
20 उत्तराखंड 3 1 7 11
21 गुजरात 2 4 7 13
22 पश्चिम बंगाल 1 11 4 16
23 जम्मू और कश्मीर 1 2 2 5
24 नागालैंड 1 1 4 6
25 अरुणाचल प्रदेश 1 0 2 3
26 मिज़ोरम 1 0 1 2
27 हिमाचल प्रदेश 0 3 2 5
28 पुडुचेरी 0 1 1 2
29 मेघालय 0 0 2 2
30 त्रिपुरा 0 0 2 2
31 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 0 0 1 1
32 गोवा 0 0 1 1
33 सिक्किम 0 0 1 1

बिहार ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया

मेजबान बिहार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पहली बार है, जब बिहार ने कुल 36 पदक जीते हैं। बिहार 7 गोल्ड के साथ पदक तालिका में 15वें नंबर पर रहा। इस दौरान बिहार ने 7 गोल्ड, 11 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते। बिहार पिछले चरण में 21वें स्थान पर रहा था लेकिन खिलाड़ियों की लगन और मेहनत ने राज्य को 6 स्थान ऊपर पहुंचा दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com