- Hindi News »
- Sports »
- Diksha Yadav Of Maharashtra Won Double Gold In Open Sea Swimming
KIBG 2025: महाराष्ट्र की दीक्षा यादव ने ओपन सी तैराकी में जीता दोहरा स्वर्ण
ओपन सी स्विंमिंग में दो गोल्ड अपने नाम करने वाली दीक्षा यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पानी शांत था और बहुत ज़्यादा कठिनाई नहीं थी।
- Written By: संजय बिष्ट

दीक्षा यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र की दीक्षा यादव ने पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओपन सी स्विमिंग इवेंट में दोनों स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र की 19 वर्षीय दीक्षा ने गुरुवार सुबह दीव के घोघला बीच पर 10 किमी और 5 किमी दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। SAI मीडिया रिलीज के अनुसार पुरुषों की 5 किमी ओपन तैराकी में कर्नाटक के द्रुपद रामकृष्ण ने स्वर्ण पदक जीता।
दीक्षा, जिन्हें लंबी दूरी की तैराकी करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने 10वीं कक्षा में खेलना शुरू किया था। पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में प्रशिक्षण लिया। यह ओपन वाटर तैराकी में उनका दूसरा वर्ष है। दीक्षा यादव ने अमेरिकी तैराक केटी लेडेकी से प्रेरणा ली है।
जीत के बाद दीक्षा ने कहा कि “केआईबीजी 2025 में दोहरा स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए एक उपलब्धि है। जो मैंने यहां आने से पहले किया है।” SAI मीडिया रिलीज के अनुसार, उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1 घंटा 10 मिनट और 12 सेकंड का समय दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
यह अरब सागर को चुनौती देने का उनका पहला मौका भी था। दीक्षा यादव ने कहा कि “पानी शांत था और बहुत ज़्यादा कठिनाई नहीं थी। खेलो इंडिया का यह मंच आगे बढ़ने में बहुत मदद करेगा। अब मैं इस साल अंतरराष्ट्रीय चयन पाने और विश्व चैम्पियनशिप ओपन तैराकी श्रेणी में भारत के लिए पदक जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूँ।”
पुरुषों की 5 किमी ओपन तैराकी में कर्नाटक के द्रुपद रामकृष्ण ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 1 घंटा, छह मिनट और 46 सेकंड का समय दर्ज किया। हालाँकि, कक्षा 10 का यह छात्र अपने करियर में और भी बहुत कुछ हासिल करना चाहता है और खेलो इंडिया बीच गेम्स में पदक जीतना तो बस एक पड़ाव है।
PAK नहीं जाउंगा…वहां डर लगता है, पाकिस्तान जाने से इंटरनेशल क्रिकेटर ने किया इनकार
15 वर्षीय ध्रुपद ने कहा “मुझे अभी और प्रतियोगिताएँ करनी हैं और प्रदर्शन करने के लिए और भी साल हैं। मैं और भी पदकों के लिए भूखा हूँ।” उन्होंने कहा “बंगलौर के बसवनगुडी एक्वेटिक सेंटर में हम समुद्र में तैरने के लिए लगातार 1-2 घंटे प्रशिक्षण लेते हैं। इसलिए, वहां और यहां के बीच बहुत अंतर नहीं है। बस यहां लहरें ज़्यादा हैं।”
Diksha yadav of maharashtra won double gold in open sea swimming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMझरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














