Malaika Arora Workout: मलाइका अरोड़ा का 'चक्की पीसो-ing' एक्सरसाइज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए इस एक्सरसाइज को करने का तरीका औऱ इससे होने वाले फायदे के बारे में।
मलाइका अरोड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Malaika Arora Shoulder Wheel Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फिटनेस आइकन कहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्सरसाइज का एक हिस्सा दिखाया है, जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। इस अनोखी एक्सरसाइज को वो ‘चक्की पीसो-ing’ कहती हैं। यह शोल्डर व्हील वर्कआउट शोल्डर की मोबिलिटी को बढ़ाता है। साथ ही इस एक एक्सरसाइज से बाजू, अपर बैक और कोर मसल्स भी मजबूत बनते हैं, लेकिन इस सही फॉर्म और एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए।
क्या है शोल्डर व्हील वर्कआउट?
इस एक्सरसाइज में दोनों हाथों को सामने या साइड में फैलाकर कंधों से बड़े गोलाकार घुमाव किए जाते हैं। मलाइका अरोड़ा ने इसे ‘चक्की पीसो-ing’ नाम दिया क्योंकि हाथों की मूवमेंट पारंपरिक चक्की चलाने जैसी दिखाई देती है। यह मूवमेंट शोल्डर जॉइंट की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और अपर बॉडी को एक्टिव करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोल्डर व्हील वर्कआउट के फायदे
बाजुओं को बनाता है टोन्ड
इसके लगातार अभ्यास से कंधे, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और अपर आर्म्स की मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे बाजू मजबूत और टोन्ड दिखते हैं। इससे इन अंगों का शेप निखर कर आता है।
कंधों की मोबिलिटी को बढ़ाता है
जो लोग लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं या गलत पोश्चर में बैठते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज शोल्डर स्टिफनेस कम करने में मददगार हो सकती है। रेगुलर तौर पर इस एक्सरसाइज को करने से यह एक साथ कई बॉडी पार्ट्स को टीरगेट करके फायदा पहुंचाती है।
अगर आपको कंधे में चोट, रोटेटर कफ इंजरी, फ्रोजन शोल्डर या तेज दर्द की समस्या है, तो यह एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट या फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी भी वर्कआउट को अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे शुरू करें।