-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Suspect Arrested With Gun Near Trump National Golf Club California Visit Alert
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
- Written By: अमन उपाध्याय
US Golf Club Suspect Arrest: ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से पहले लॉस एंजिलिस में उनके गोल्फ क्लब के बाहर एक संदिग्ध को पिस्टल और प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Golf Club Suspect Arrest Before Trump California Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुरक्षा खतरों के केंद्र में हैं। लॉस एंजिलिस के पास स्थित ‘ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब’ के बाहर पुलिस ने एक 38 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में हथियारों और प्रतिबंधित गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप इस सप्ताह कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के एक महत्वपूर्ण फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने वाले हैं।
संदेह के घेरे में आरोपी की गतिविधियां
लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग (LACSD) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कैलिफोर्निया के डाउनी निवासी 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेले के रूप में हुई है। जांच अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग में संदिग्ध अवस्था में देखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
वह न केवल गोल्फ क्लब परिसर की तस्वीरें और वीडियो ले रहा था, बल्कि वहां की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रहा था।
जब सुरक्षा बलों ने उसकी कार की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। कार के भीतर से एक लोडेड पिस्टल और अत्यधिक खतरनाक आर्मर-पियर्सिंग गोलियां बरामद की गईं। आरोपी को फिलहाल छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के गंभीर आरोपों में हिरासत में लिया गया है।
जांच में जुटीं टॉप एजेंसियां
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और एफबीआई की ‘जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स’ ने कमान संभाल ली है। एजेंसियां इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही हैं कि क्या आरोपी का इरादा डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करना था या वह किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।
हमलों का पुराना इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप पर हाल के वर्षों में कई बार जानलेवा हमले की कोशिशें हो चुकी हैं, जिसने उनकी सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए हैं:
- 26 अप्रैल 2026: वाशिंगटन के एक होटल में डिनर के दौरान ट्रंप पर 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया।
- 15 सितंबर 2024: फ्लोरिडा के गोल्फ क्लब में रयान वेस्ले राउथ नामक हमलावर ने एके-स्टाइल राइफल के साथ ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश की थी।
- 13 जुलाई 2024: पेंसिल्वेनिया की रैली में थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई थी।
यह भी पढ़ें:- Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
इसके अलावा 2016 में भी एक ब्रिटिश नागरिक ने रैली के दौरान ट्रंप पर हमले का प्रयास किया था। बार-बार हो रही इन घटनाओं के मद्देनजर, कैलिफोर्निया दौरे से पहले हुई यह गिरफ्तारी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और गोल्फ क्लब के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।
Suspect arrested with gun near trump national golf club california visit alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Aug 05, 2026 | 08:37 AMपुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
Aug 05, 2026 | 08:35 AMमुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













