-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Purandar Airport Land Acquisition Deadline Extended August 16
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
- Written By: रूपम सिंह
Purandar Airport News: पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सहमति पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन अब तक 2,600 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट चुका है।

पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण (सोर्स: सोशल मडिया)
Purandar Airport Land Acquisition: पुणे पुरंदर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से पुणे जिला प्रशासन ने किसानों को एक और राहत देते हुए सहमति पत्र एवं शपथ पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी है। प्रशासन के अनुसार अब तक लगभग 92 प्रतिशत किसानों ने अपनी भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति दे दी है। कुछ किसानों के व्यक्तिगत, पारिवारिक तथा दस्तावेजी कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
ऐसे किसानों को पर्याप्त समय देने और उन्हें न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पुरंदर तहसील के सात गांवों में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए कुल 1,216 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए 7 मई से किसानों से सहमति पत्र और शपथ पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
अगले चरण की प्रक्रिया में अब आएगी तेजी
किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा दस्तावेजी औपचारिकताओं को देखते हुए प्रशासन पहले ही तीन बार अंतिम तिथि बढ़ा चुका है। अब चौथी बार इसकी समय-सीमा बढ़ाकर 16 अगस्त निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने बताया कि कुल 1,216 हेक्टेयर में से 1,125 हेक्टेयर, यानी लगभग 92.5 प्रतिशत भूमि के लिए किसानों की सहमति प्राप्त हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को ठेंगा! नागपुर में फुटपाथ बने पार्किंग व गोदाम, पैदल चलना हुआ दुभर
इससे संबंधित भूमि शीघ्र ही पुणे जिला प्रशासन के कब्जे में आ जाएगी और परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। उन्होंने बताया कि सहमति देने वाले किसानों में से 630 हेक्टेयर भूमि के मालिकों के बैंक खातों में मुआवजे की राशि जमा कर दी गई है। अब तक लगभग 52 प्रतिशत किसानों ने मुआवजा स्वीकार कर लिया है। जिला प्रशासन अब तक 2,600 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित कर चुका है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं
प्रशासन का कहना है कि जिन किसानों ने अभी तक सहमति नहीं दी है, उनमें अधिकांश परियोजना के पक्ष में हैं, हालांकि कुछ मामलों में पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार संबंधी प्रक्रियाएं तथा अन्य व्यक्तिगत कारणों से आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं हो सके है।
प्रशासन को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में ये मामले सुलझ जाएंगे। इसी कारण जल्दबाजी करने के बजाय किसानों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूमि अधिग्रहण पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने बाताया की राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए अब तक 3,150 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इनमें से अधिकांश राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। 500 करोड़ रुपये का फंड शेष है। इसी राशि से शेष पात्र किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाएगा।
Purandar airport land acquisition deadline extended august 16
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
Aug 05, 2026 | 08:35 AMमुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













