-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bwf World Championships 2026 Pv Sindhu Satwik Chirag Seeding
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
- Written By: सृष्टि मौर्य
BWF World Championship 2026: BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में पीवी सिंधु को महिला एकल में 9वीं और सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी को पुरुष युगल में 5वीं वरीयता मिली है।

पीवी सिंधु (सोर्स- सोशल मीडिया)
BWF World Championships 2026 Players Seedings: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की वरीयता जारी कर दी गई है। हाल ही में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को महिला एकल में नौवीं वरीयता मिली है। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को पांचवीं वरीयता दी गई है।
पांचों वर्गों में मिली एंट्री
इस बार भारत की सभी पांचों वर्गों में दो-दो एंट्री हैं। खास बात ये है कि पांच में से चार वर्गों में भारत के कम से कम एक खिलाड़ी या जोड़ी को वरीयता मिली है। पुरुष एकल में भारत के लक्ष्य सेन को 14वीं वरीयता मिली है। लक्ष्य ने 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वहीं, मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को 15वीं वरीयता मिली है।
17 साल बाद मिली मेजबानी
सभी खिलाड़ियों ने 28 अप्रैल 2026 की बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग के आधार पर इस टूर्नामेंट के लिए जगह बनाई है। इसी रैंकिंग के आधार पर उनकी वरीयता भी तय की गई है। भारत को पूरे 17 साल बाद इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है, जिससे घरेलू प्रशंसकों के सामने हमारे खिलाड़ियों को अपनी रैंकिंग साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा। इसके साथ ही आज 5 अगस्त को होने वाले आधिकारिक ड्रॉ से ये साफ हो जाएगा कि पहले दौर में भारतीय शटलर्स का मुकाबला किन खिलाड़ियों से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिली शीर्ष वरीयता
पुरुष एकल में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के शी युकी को पहली वरीयता मिली है। महिला एकल में दक्षिण कोरिया की एन से यंग शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं। जापान की मौजूदा विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को दूसरी वरीयता मिली है, जबकि चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को एक के बाद एक तीसरी और चौथी वरीयता दी गई है।
पुरुष युगल में दक्षिण कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे की जोड़ी शीर्ष वरीय है। महिला युगल में चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग पहले स्थान पर हैं। वहीं, मिश्रित युगल में चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग को नंबर-1 वरीयता मिली है। टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को नई दिल्ली में निकाला जाएगा। अगर ड्रॉ से पहले कोई वरीय खिलाड़ी या जोड़ी अपना नाम वापस लेती है, तो वरीयता सूची में बदलाव हो सकता है।
Bwf world championships 2026 pv sindhu satwik chirag seeding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
Aug 09, 2026 | 07:12 AMBook Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
Aug 09, 2026 | 07:07 AM9 अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले की याद में मनाए जाने वाले Nagasaki Day का इतिहास
Aug 09, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
Aug 09, 2026 | 06:46 AMMahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
Aug 09, 2026 | 06:43 AMखेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
Aug 09, 2026 | 06:42 AMNational Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
Aug 09, 2026 | 06:34 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













