-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Daily Cholesterol Intake Heart Healthy Diet
Daily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
- Written By: रीता राय सागर
Cholesterol Control Tips: क्या रोजाना की कोलेस्ट्रॉल लिमिट 300 mg है? नई रिसर्च बताती है कि सिर्फ कोलेस्ट्रॉल नहीं बल्कि सैचुरेटेड और ट्रांस फैट भी हार्ट हेल्थ को प्रभावित करते हैं। जानें सही डाइट।

कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
Daily Cholesterol Limit: कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी का सीधा कनेक्शन माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि हर तरह का कोलेस्ट्रॉल नुकसानदायक नहीं होता? शरीर को हार्मोन बनाने, कोशिकाओं के निर्माण और विटामिन D के उत्पादन के लिए भी कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। सभी को जानना चाहिए कि रोजाना कितना कोलेस्ट्रॉल लेना सुरक्षित है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
क्या डेली कोलेस्ट्रॉल की कोई सीमा है
बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले सामान्य लोगों के लिए 300 मिलीग्राम और जिन लोगों में हार्ट हेल्थ का जोखिम अधिक हो, उन लोगों के लिए 200 मिलीग्राम प्रतिदिन तक कोलेस्ट्रॉल लेने की सलाह देते थे, लेकिन नई रिसर्च बताती है कि कोलेस्ट्रॉल की कोई डेली लिमिट नहीं है। इसका कारण देते हुए बचाया गया कि ज्यादातर लोगों में भोजन से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल सीधे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं करता।
फिर भी, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का सेवन जितना कम रखा जा सके, उतना बेहतर है, खासकर यदि आपका खानपान संतुलित हो।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Morning Energy Foods: दिनभर की थकान से बचने के लिए सुबह डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा
कोलेस्ट्रॉल से भी अधिक खतरनाक है ये चीजें
असल समस्या केवल कोलेस्ट्रॉल नहीं, बल्कि सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट को माना जा रहा है। ये दोनों शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ाते हैं, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
इससे बचने के लिए इन चीजों का सेवन सीमित करें
- रेड मीट
- तली-भुनी चीजें
- फुल-फैट डेयरी उत्पाद
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड
- आंशिक रूप से हाइड्रोजेनेटेड ऑयल वाले खाद्य पदार्थ
कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
किन लोगों को ज्यादा सावधान बरतने की जरूरत
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- टाइप-2 डायबिटीज
- पारिवारिक हाई कोलेस्ट्रॉल
- हृदय रोग का अधिक जोखिम
ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट दोनों कम लेने चाहिए।
अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सॉल्यूबल फाइबर, ओट्स, बीन्स, दाल, सेब और कुछ फलों में पाया जाता है। घुलनशील फाइबर LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल जैसे- साल्मन फैटी फिश और अलसी के बीज जैसे पौधों के स्रोत ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।
- पौधों से मिलने वाले स्टेरॉल और स्टेनॉल, ब्रोकली जैसे कुछ पौधों में पाए जाते हैं। ये प्राकृतिक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं।
कौन-सी डाइट है सबसे बेहतर?
एक हेल्दी डाइट उस प्लेट को कहते हैं, जिसमें ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और बीज, कम नमक, कम चीनी और कम सैचुरेटेड फैट हो। साथ ही नियमित व्यायाम करना, धूम्रपान नहीं करना,शराब से बचना, पर्याप्त नींद लेना, स्ट्रेस से दूर रहना और हेल्दी वेट को मेंटेन करना भी जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या अंडा खाना सुरक्षित है?
एक बड़े अंडे में लगभग 190 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट कम होता है। यदि आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य है, तो रोज एक अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, यदि अंडे को मक्खन, चीज या अधिक तेल के साथ बनाया जाए, तो उसकी पौष्टिकता कम हो सकती है।
कब कराना चाहिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट?
एक्सपर्ट मानते हैं कि 20 वर्ष की उम्र के बाद पहली बार कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए। यदि रिपोर्ट सामान्य हो, तो कम से कम हर 5 साल में एक बार जांच करानी चाहिए। यदि हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या हृदय रोग का खतरा है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय-समय पर जांच करानी चाहिए।
Daily cholesterol intake heart healthy diet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचकर सेंसेक्स ने बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














