-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Sheikh Hasina Delhi Press Conference Why Bangladesh Is Opposing Her Return And Speech
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
- Written By: अक्षय साहू
Sheikh Hasina Bangladesh: शेख हसीना की प्रस्तावित दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस और बांग्लादेश लौटने की चर्चा ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। जानिए सरकार क्यों चिंतित है और आगे क्या हो सकता है।

शेख हसीना की प्रेस कांफ्रेंस का बांग्लादेश सरकार कर रही विरोध (AI जनरेटेड इमेज)
Sheikh Hasina Delhi Media Event: 5 अगस्त 2024, आज से ठीक दो साल पहले बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे को लेकर शुरू हुए छात्र आंदोलन के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना सब कुछ छोड़कर देश के भागना पड़ा था। वही शेख हसीना आज दो साल बाद भारत की राजधानी नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही है। इसे लेकर बांग्लादेश की वर्तमान तारिक रहमान सरकार परेशान है। रहमान सरकार ने भारत से अपील है कि हसीना के प्रेस कांफ्रेंस को रद्द किया जाए और उन्हें बोलने को रोका जाए।
2024 में सरकार गिरने के चलते शेख हसीना को मजबूरी में भारत में शरण लेना पड़ा था। इन दो सालों में शेख हसीना को सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आई हैं। हालांकि बीच-बीच में उनके इंटरव्यू बाहर आते रहे। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो वह 2026 के अंत तक अपने देश लौट जाएंगी। हसीना 5 अगस्त 2026 यानी आज अपनी सरकार गिरने की दूसरी बरसी पर एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही है। इसे लेकर बांग्लादेश सरकार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हसीना भारत में बैठकर देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में शेख हसीना ऐसा कर सकती हैं? बांग्लादेश लौटने पर उनके साथ क्या होगा? और रहमान सरकार हसीना की वापसी से परेशान क्यों है?
हसीना की वापसी से अवामी लीग जागी उम्मीद
शेख हसीना की वापसी की संभावना से उनकी पार्टी आवामी लीग में नई उम्मीद जगी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन फिर से मजबूत हो सकता है। पिछले दो वर्षों में पार्टी को लगातार राजनीतिक दबाव और संगठनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हसीना की वापसी को पार्टी अपने लिए नए अवसर के रूप में देख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO
पेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बढ़ा विवाद
भारत आने की दूसरी बरसी पर 5 अगस्त को दिल्ली में शेख हसीना की एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया। बांग्लादेश सरकार ने भारत से अपील किया है कि इस कार्यक्रम को अनुमति न दी जाए। उसका आरोप है कि हसीना भारत की जमीन का इस्तेमाल कर बांग्लादेश की राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।
दिल्ली में आज प्रेस कांफ्रेंस करेंगी शेख हसीना (सोर्स- सोशल मीडिया)
हालांकि, भारत सरकार ने इस विवाद पर कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम किसी सरकारी संस्था का नहीं बल्कि एक निजी संगठन का आयोजन है। इसलिए सरकार का उससे सीधा संबंध नहीं है। साथ ही भारत ने यह भी साफ किया कि उसकी नीति किसी भी विदेशी नेता को अपनी जमीन से सक्रिय राजनीतिक गतिविधियां चलाने की अनुमति देने की नहीं है। सरकार ने मामले पर सतर्क नजर बनाए रखने की बात कही है।
कोर्ट ने सुनाई थी मौत की सजा
शेख हसीना के सामने सबसे बड़ी कानूनी चुनौती बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल द्वारा सुनाई गई मौत की सजा है। उन पर अगस्त 2024 की हिंसा और बड़ी संख्या में लोगों की मौत के मामले में दोषी ठहराए जाने का आरोप है। दिलचस्प बात यह है कि जिस ट्रिब्यूनल की स्थापना उनके शासनकाल में हुई थी, उसी ने अब उनके खिलाफ फैसला सुनाया है।
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने हसीना को सुनाई थी मौत की सजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
हालांकि ट्रिब्यूनल के फैसले के बावजूद शेख हसीना के पास अभी कानूनी विकल्प मौजूद हैं। वह बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दे सकती हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम फैसला आने से पहले अपील की पूरी प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। इसलिए उनकी वापसी का फैसला काफी हद तक अदालत की आगे की कार्रवाई पर भी निर्भर करेगा।
शेख हसीना प्रत्यर्पित क्यों नहीं कर रहा भारत
बांग्लादेश की वर्तमान सरकार चाहती है कि भारत शेख हसीना को उसके हवाले करे। लेकिन भारत इस मामले के सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर रहा है। संधि में यह प्रावधान भी है कि यदि मामला राजनीतिक अपराध की श्रेणी में आता है तो प्रत्यर्पण से इनकार किया जा सकता है।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत की मुश्किलें AI जनरेटेड इमेज)
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत किसी भी फैसले से पहले यह देखेगा कि बांग्लादेश में शेख हसीना को निष्पक्ष सुनवाई मिल सकती है या नहीं। यदि अदालत की प्रक्रिया और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल बने रहते हैं तो भारत जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगा। इसी कारण प्रत्यर्पण का मुद्दा केवल कानूनी नहीं बल्कि कूटनीतिक दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
बांग्लादेश की राजनीति में वापसी कर सकती हैं हसीना?
बांग्लादेश की मौजूदा राजनीति में शेख हसीना को लेकर अलग-अलग मत हैं। सरकार का कहना है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं कुछ राजनीतिक दल और संगठन उनके खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर बनी हुई है, इसलिए सरकार हर कदम सोच-समझकर उठा रही है।
यह भी पढ़ें- भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
शेख हसीना की वापसी से सरकार परेशान क्यों?
दिसंबर 2026 तक बांग्लादेश लौटने का शेख हसीना का लक्ष्य कई कानूनी, राजनीतिक और कूटनीतिक चुनौतियों से घिरा हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार 2024 के बाद से बांग्लादेश में शेख हसीना की लोकप्रियता में कमी आई है, लेकिन तारिक रहमान सरकार की राय इससे उलट है। सरकार का मानना है कि भले ही हसीना की लोकप्रियता में कमी आई हो, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी पार्टी पर सरकार ने कितना भी प्रतिबंध लगाया हो लेकिन एक बड़ा वर्ग अभी हसीना का समर्थक है। ऐसे में अगर वो स्वदेश लौटती हैं, तो उनके समर्थक देश में अशांति की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। यही कारण है कि सरकार चाहती है कि जब तब भारत हसीना को प्रर्त्यपित नहीं करता, तब तक उनके बारे में कम से कम चीजें बाहर आए।
Sheikh hasina delhi press conference why bangladesh is opposing her return and speech
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














