-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Cold Air Muscle Stiffness Causes Home Remedies Pain Relief
सर्द मौसम में मांसपेशियों की अकड़न से परेशान? इन घरेलू और देसी उपायों से पाएं दर्द से राहत
- Written By: दीपिका पाल
Muscle Stiffness In Winter: ठंडी हवा से मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और दर्द बढ़ता है। जानिए इसके कारण, लक्षण और देसी उपाय जो सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाएं।

सर्दियों में बढ़ती है मांसपेशियों में अकड़न (सौ.सोशल मीडिया)
Muscle Pain Home Remedies: सर्दियों का मौसम शरीर के लिए कई छुपी हुई परेशानियां भी साथ लाता है। ठंडी हवा, कम धूप और सुस्त दिनचर्या का सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है। खासतौर पर गर्दन और कंधों में दर्द की शिकायत इस मौसम में तेजी से बढ़ जाती है। अक्सर लोग इसे सामान्य ठंड या थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या आगे चलकर नसों, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी गंभीर परेशानी का रूप ले सकती है।
इन कारणों से मांसपेशियां करती है दर्द
सर्दियों में धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन-D की कमी हो सकती है, जिससे मांसपेशियां कमजोर और सख्त होने लगती हैं। इसके अलावा ठंड में लोग शारीरिक गतिविधि भी कम कर देते हैं। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना, मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल गर्दन और कंधों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसी कारण सुबह उठते ही गर्दन जमी हुई लगती है और दिनभर कंधों में भारीपन बना रहता है।
आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर में वात दोष बढ़ जाता है। वात दोष का संबंध सूखापन, जकड़न और दर्द से होता है। ठंडी हवा मांसपेशियों और जोड़ों को सख्त बना देती है। वहीं विज्ञान कहता है कि ठंड लगने पर रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे गर्दन और कंधों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। जब मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिलता, तो दर्द और अकड़न शुरू हो जाती है। इसलिए सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और सक्रिय रखना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
जानिए मांसपेशियों के अकड़न को दूर करने के उपाय
यहां पर हम आपको मांसपेशियों में अकड़न दूर करने वाले उपायों के बारे में बता रहे है जो आपके लिए असरदार रहेंगे।
1- तेल से मालिश करना
इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे असरदार देसी उपाय है गर्म तेल से मालिश। तिल या सरसों का तेल हल्का गर्म करके गर्दन और कंधों पर लगाने से मांसपेशियों तक गर्माहट पहुंचती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और जमी हुई मांसपेशियां धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगती हैं। आयुर्वेद में इसे अभ्यंग कहा गया है, जो वात दोष को संतुलित करने में मदद करता है।
2- गर्म पानी की सिकाई
सिकाई भी दर्द कम करने का आसान तरीका है। गर्म पानी की बोतल या गुनगुना तौलिया गर्दन और कंधों पर रखने से सूजन कम होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर दर्द के साथ सूजन ज्यादा हो, तो कुछ समय के लिए हल्की ठंडी सिकाई भी फायदेमंद हो सकती है।
3-हल्की स्ट्रेचिंग और योग
सर्दियों में हल्की स्ट्रेचिंग और योग को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाना, ऊपर-नीचे झुकाना और कंधों को गोल-गोल घुमाना मांसपेशियों में जमा तनाव को कम करता है। इससे लचीलापन बढ़ता है और दर्द की संभावना घटती है।
ये भी पढ़ें- जानिए सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है नीली हल्दी? क्या सच में टालती है कैंसर का बड़ा खतरा
4- सही खानपान
खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। गर्म, ताजा और पका हुआ भोजन शरीर को अंदर से ऊर्जा देता है। अदरक, हल्दी और लहसुन जैसे मसाले सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि मांसपेशियों में सूखापन न आए।
5- मानसिक तनाव को देता है राहत
इसके अलावा मानसिक तनाव से भी दर्द बढ़ सकता है। रोजाना कुछ मिनट गहरी सांस लेना या ध्यान करना मन को शांत करता है। जब मन शांत होता है, तो शरीर की मांसपेशियां भी अपने आप ढीली पड़ने लगती हैं। सही दिनचर्या और देसी उपाय अपनाकर सर्दियों में गर्दन और कंधों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है।
Cold air muscle stiffness causes home remedies pain relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
Jul 08, 2026 | 09:57 PMबारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM













