
जानिए अरबी पकोड़ा रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
मानसून दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है। ऐसे शाम को लगने वाली हल्की-फुल्की भूख में अक्सर जब मन पकौड़े खाने का होता है, जी हां, अरबी के पत्तों के पकौड़ों का अलग ही टेस्ट आता है। इसे दूसरों पकौड़ों की तरह सीधा तलने की जगह पहले स्टीम किया जाता है।
ऐसे में अगर आपका मन कुछ अलग खाने का है तो आप आज इसे ट्राई कर सकती है। ऐसे में आइए जानें कुछ अलग और ट्रेडिशनल स्टाइल अरबी के पकौड़े बनाने की रेसिपी-
अरबी के पत्ते- जरूरत अनुसार
बेसन- 2 कप
लहसुन की कलियां- 7 से 8
प्याज- 2 (कटे हुए)
हरी मिर्च- 3 से 4
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुुसार
तेल- तलने के लिए
पानी- जरूरत अनुसार
अरबी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में तेल और अरबी के पत्ते छोड़कर बाकी की चीजें मिलाएं।
अब इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। पैन में पानी गर्म करें।
अब एक-एक अरबी के पत्ते पर बेसन का घोल लगाकर फैलाएं।
अब एक के ऊपर एक पत्ता रखकर इसे गोल करें। 4-4 पत्तों के 2-3 सेट बना लें।
अरबी के पत्तों को गोलकर रोल बनाएं।
अब स्टील की छ्न्नी पर ये पकौड़े रखकर गर्म पानी के पैन पर रखें।
प्लेट से इसे ढककर स्टीम करें।
10 से 15 मिनट तक अरबी के पत्ते स्टीम हो जाएंगे। अब इसे प्लेट में निकालकर चाकू से गोल काटकर तेल में डीप फ्राई करें।
पकौड़ों को प्लेट में निकाल कर टोमैटो कैचअप व हरी चटनी के साथ सर्व करें।
आपको बताते चलें, अरबी एक ऐसी प्रकार की सब्जी हैं जिसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी6, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अरबी गर्मियों में कई घरों में चाव से खाई जाती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इसका स्वाद कुछ खास पसंद नहीं आता है। लेकिन अरबी का सेवन करने से कई सारे फायदे आपके शरीर को मिलते हैं जिसमें वजन कम करने के लिए, दिल की सेहत के लिए, मांसपेशियों औऱ हड्डियों के अलावा आंखों के लिए काफी फायगेमंद माना जाता है। इस सीजनल सब्जी का सेवन हम सब्जी या कई प्रकार से कर सकते है।






