-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sunny Deol Hanuman Mythological Musical Ramayan Universe
हनुमान बनकर फिर गरजेंगे सनी देओल? रामायण यूनिवर्स की नई म्यूजिकल फिल्म की बड़ी तैयारी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sunny Deol New Movies: गदर 2 के बाद सनी देओल का करियर नई ऊंचाइयों पर है। अब रामायण यूनिवर्स की एक भव्य माइथोलॉजिकल म्यूजिकल फिल्म में हनुमान के रोल के लिए उनका नाम सबसे आगे है।

सनी देओल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunny Deol In Hanuman Centric Musical Film: साल 2023 में ‘गदर 2’ से धमाकेदार वापसी करने के बाद सनी देओल का करियर फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी का असर अब उनके प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट में साफ नजर आ रहा है। पहले से कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त सनी देओल अब पौराणिक सिनेमा में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं।
सनी देओल जहां पहले ही मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं अब उनसे जुड़ी एक और माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भगवान हनुमान पर आधारित एक अलग म्यूजिकल फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल मेकर्स की पहली पसंद बताए जा रहे हैं।
क्यों मेकर्स की टॉप चॉइस हैं सनी देओल?
सूत्रों के अनुसार, रामायण की शुरुआती स्क्रिप्टिंग के दौरान ही मेकर्स को महसूस हो गया था कि हनुमान के किरदार में इतनी ताकत और विस्तार है कि उसे अलग फिल्म के तौर पर पेश किया जाना चाहिए। टीम के बीच बार-बार सनी देओल का नाम सामने आया क्योंकि उनका दमदार व्यक्तित्व, गहरी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट बैठता है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह म्यूजिकल फिल्म रामायण यूनिवर्स की दूसरी बड़ी पेशकश होगी, जिसे एक पौराणिक-पॉप ओपेरा के रूप में डिजाइन किया जा रहा है। मेकर्स का मानना है कि इस रोल के साथ सनी देओल दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं।
एवेंजर्स स्टाइल यूनिवर्स बनाने की तैयारी
इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मेकर्स की योजना पौराणिक कहानियों को आपस में जोड़कर एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में पेश करने की है, ठीक हॉलीवुड की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी की तरह। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हवाई युद्ध, भव्य सेट्स, मशालों के साथ कोरियोग्राफ किए गए डांस सीक्वेंस और करीब 12 मिनट का विशाल वॉर सॉन्ग शामिल होने की चर्चा है।
अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो इस मेगा म्यूजिकल फिल्म पर काम अगले साल के अंत तक शुरू हो सकता है।
एक्टर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को आखिरी बार फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था। आने वाले समय में वह ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘लाहौर 1947’, ‘जाट 2’, ‘इक्का’ और ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं।
Sunny deol hanuman mythological musical ramayan universe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














