- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Video Of Tandoori Roti Being Made With Spit In Aligarh Goes Viral
थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो वायरल, यूपी के अलीगढ़ में चांद मुस्लिम ढाबे में घिनौनी करतूत
Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां चांद ढाबे में एक युवक थूक कर रोटियां बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है।
- Written By: रंजन कुमार

तंदूरी पर थूकता आरोपी युवक।
Aligarh Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई-न-कोई वीडियो वायरल हो जाता है। कभी हंसाने वाला वीडियो तो कभी अंदर तक हिला देने वाला। अब एक ढाबे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर किसी को भी घिन आ सकती है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक ढाबे का तंदूरी रोटी बनाने का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कुक जैसे रोटी बना रहा, वो देखकर लोगों को उल्टी आ जाएगी।
मामला टप्पल थाना इलाके में अलीगढ़-पलवल हाईवे लालपुर मोड़ स्थित चांद मुस्लिम ढाबे का है। यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ढाबे में दो लोग मिलकर तंदूरी रोटी बना रहे थे। तंदूर में डालने से पहले कारीगर रोटी के साथ जो कर रहा था, उसे किसी ने छिपकर रिकॉर्ड कर लिया। एक शख्स आटे की लोइयां बना रहा था और दूसरा इसे बेल रहा था, लेकिन तंदूर के अंदर डालने से पहले शख्स उसके ऊपर थूकता नजर आया। शख्स पहले रोटी पर थूकता है, उसके बाद उसे तंदूर में चिपका देता है। इसके बाद इसी रोटी को ग्राहकों को खाने के लिए दे दिया जा रहा है।
खाना पैक कराने पहुंचे शख्स ने किया नोटिस
एक ग्राहक ढाबे पर नॉनवेज लेने पहुंचा था। जब उसने तंदूरी रोटियां सेकते वक्त कारीगर को ये घिनौनी हरकत नोटिस की तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 56 सेकंड की वायरल वीडियो में कारीगर तंदूरी रोटियां सेकते समय तीन बार थूकते हुए दिखाई दे रहा है। मामले पर ढाबा स्वामी हफीज अली से बात की गई तो उसने बताया कि ऐसा होते हुए उसने नहीं देखा। वीडियो दिख जाए तो कुछ पता चले। वीडियो काफी अधिक वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
चलती ई-रिक्शा की छत पर बैठा कुत्ता वायरल, ‘डॉगेश भाई’ पर बंटी सोशल मीडिया की राय
ईरान जंग की खबर पढ़ते-पढ़ते रो पड़ी पाकिस्तानी एंकर, बोलीं- “मेरा परिवार वहीं फंसा है”
असम में समोसा खाने के बाद फिनिश यूट्यूबर को मिला जवाब- “हर जगह है डस्टबिन”, वीडियो वायरल
पहले भी ऐसी कई घटनाएं आई हैं सामने
इसी साल जून में यूपी के मऊ जिला अंतर्गत दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में तंदूरी रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। घटना सूरजपुर गांव में पूर्व प्रधान अवधेश मौर्या के यहां बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई थी। रोटी बनाने के लिए अहमद, पुत्र मोहम्मद कादिर को बुलाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया था कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी अहमद को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित पक्ष अवधेश मौर्या इस संबंध में तहरीर दिए थे।
देखिए किस तरह से यह आदमी थूक वाली तंदूरी रोटी बना रहा है। बेहद ही घृडित कार्य है, इसपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मामला अलीगढ़ के चांद मुस्लिम ढाबा पका है pic.twitter.com/tepb7udQur — Kumar Anand (@Kumaranand9125) December 13, 2025
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में ‘थूक जिहाद’: थूक लगाकर रोटी बना रहा था दानिश, घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल
गाजियाबाद में भी हो चुकी है ऐसी घटना
पिछले साल गाजियाबाद का थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी शावेज को गिरफ्तार किया गया था। वीडियो में देखा गया कि शावेज़ तंदूर पर रोटी बनाते वक्त रोटी पर थूक लगाता है। 2024 में बागपत का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। उसमें एक शख्स थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ दिख रहा था। मामला कोतवाली क्षेत्र के नरेश चिकन कॉर्नर का था। सहारनपुर के छुटमलपुर में भी ऐसी घटना हो चुकी है।
Video of tandoori roti being made with spit in aligarh goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













