-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Baba Ramdev Calls Air Purifier Rich People Whim Delhi Pollution Updates
Air प्यूरिफायर अमीरों का चोचला: दिल्ली के जानलेवा प्रदूषण पर बाबा रामदेव का बयान, बताया यह देसी इलाज
- Written By: सौरभ शर्मा
Baba Ramdev ने एयर पॉल्यूशन से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल को अमीरों की लग्जरी बताया। उन्होंने कहा कि जब डेवलपमेंट होता है, तो धूल उड़ना लाजमी है। ऐसे में घरों में पर्दे इस्तेमाल करें।

एयर प्यूरिफायिर तो अमीरों का चोचला; दिल्ली के प्रदूषण पर बोले योगगुरु रामदेव (फोटो- सोशल मीडिया)
Baba Ramdev Remark on Air Purifier: दिल्ली-एनसीआर की हवा इस वक्त बेहद जहरीली हो चुकी है और लोग सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया है। जहां लोग खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए एयर प्यूरिफायर खरीद रहे हैं, वहीं बाबा रामदेव ने इसे महज अमीरों का चोचला करार दिया है। उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए मशीनों की जगह एक सस्ता और देसी जुगाड़ सुझाया है, जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि जब देश में विकास कार्य होंगे और तरक्की होगी, तो धूल का उड़ना तो लाजमी है। उन्होंने माना कि दिल्ली कभी-कभी गैस चैंबर जैसी बन जाती है, लेकिन उनका मानना है कि इसका समाधान महंगे एयर प्यूरिफायर नहीं हैं। उनका कहना है कि लोगों को अपने घरों में मोटे पर्दे डालकर रखने चाहिए और उन्हें हर 15-20 दिन में साफ करते रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने घर के अंदर रहकर अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम करने की सलाह दी, ताकि शरीर अंदर से मजबूत बने।
डॉक्टरों की राय और ग्रैप-3 की पाबंदियां
एक तरफ जहां योगगुरु रामदेव इसे अमीरों का शौक बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय इससे अलग है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक ने लोगों को सलाह दी थी कि वे बाहर निकलते समय एन-95 मास्क पहनें और घरों के अंदर इंडोर प्लांट्स के साथ एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें। दिल्ली में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि प्रशासन को ग्रैप-3 लागू करना पड़ा है। इसके तहत 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने और स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। बुजुर्गों और बच्चों को खास तौर पर घर के अंदर ही रहने को कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
यह भी पढ़ें: सोनीपत में कोहरे का कोहराम: KMP एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़ीं एक दर्जन गाड़ियां, 3 की हालत बेहद नाजुक
प्रदूषण ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड
सरकारी आंकड़े स्थिति की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को इस साल की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जिसने 11 नवंबर के 428 एक्यूआई वाले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 24 घंटे का औसत एक्यूआई 431 रहा और रविवार को भी इसके गंभीर श्रेणी में बने रहने का अनुमान है। शिक्षा निदेशालय, एमसीडी और एनडीएमसी ने भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में क्लास चलाने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों की सेहत पर असर न पड़े।
Baba ramdev calls air purifier rich people whim delhi pollution updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMप्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
Aug 08, 2026 | 02:37 PMHormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
Aug 08, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













