- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Youth Disguises As Bear To Scare Away Monkeys Video From Up Goes Viral
बंदरों को भगाने के लिए युवक बने भालू, भाग खड़ा हुआ बंदरों का झुंड, यूपी का वीडियो वायरल
Bijnor Viral Video: बिजनौर के कई इलाकों में किसानों की फसलें बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण खतरे में थीं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। किसानों ने अनोखा समाधान खोजा।
- Written By: रंजन कुमार

खेत के पास बंदर की वेशभूषा में युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Bijnor Bear Viral Video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण किसानों की फसलें खतरे में थीं। बंदरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे किसान परेशान थे। अब किसानों ने समस्या का ऐसा अनोखा समाधान ढूंढ निकाला है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
बंदरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए बिजनौर के किसानों ने मिलकर एक जुगाड़ अपनाया है। किसानों ने आपस में पैसे जमा किए और भालू की ड्रेस तैयार करवाई। अब किसान बारी-बारी से भालू की ड्रेस पहनकर अपने खेतों के आसपास घूमते हैं। इससे बंदरों का झुंड भाग जा रहा है।
बंदर अब खेतों के आसपास नहीं भटकते
यह तरीका किसानों के लिए बेहद कारगर साबित हुआ है। भालू की इस विशाल और डरावनी ड्रेस को देखते ही बंदर तुरंत डरकर भाग खड़े होते हैं। इस अनूठी पहल से किसानों को आखिरकार बंदरों के आतंक से बड़ी राहत मिली है। एक किसान ने बताया कि जब से हमने यह भालू वाली ड्रेस इस्तेमाल करनी शुरू की है, बंदर खेतों के पास भटकते भी नहीं हैं। अब हमारी फसलें सुरक्षित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल
खामेनेई को धोखे से उतारा गया मौत के घाट…इजरायल-ईरान जंग में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये नई कहानी
‘कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा लखनऊ, जमकर विरोध प्रदर्शन
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
बंदरों को नुकसान पहुंचाए बिना फसल सुरक्षित
किसानों का कहना है कि यह उपाय बेहद असरदार रहा है। भालू जैसी बड़ी और डरावनी आकृति देखते ही बंदर तुरंत दहशत में आ जाते हैं। कुछ ही क्षणों में खेतों से दूर भाग जाते हैं। खास बात है कि यह तरीका बंदरों को बिना किसी हिंसा या नुकसान के खेतों से दूर रखता है। इस उपाय को अपनाने के बाद से बंदर खेतों के आसपास भी नहीं आते। अब उनकी फसलें पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित हैं। किसानों ने इसे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए वरदान बताया।
भालू बनकर खेतों में दौड़ रहे युवक यूपी के बिजनौर में बंदरों का आतंक है। बंदर झुंड में आते हैं और गन्ने समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर देते हैं। लेकिन, अब किसानों ने बंदरों से निपटने का अनोखा तरीका अपनाया है। किसान भालू की ड्रेस पहनकर खेतों में उछलकूद कर रहे हैं। इससे बंदर डर जाते… pic.twitter.com/THGid9Ld7F — Hari Narayan Tiwari (@HariNarayan151) December 12, 2025
यह भी पढ़ें: Mumbai: बंदर-मानव संघर्ष रोकने सरकार का बड़ा फैसला, अब होगी सुरक्षित पकड़-छोड़
#बिजनौर में बंदरों ने जनता का जीना मुहाल किया हुआ है. बंदरों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने भालुओं को बुलाया है. किराए के भालू बंदरों को ज्योंहि दिखते है, बंदर भाग खड़े होते है pic.twitter.com/tQF1jhSPbS — Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 13, 2025
समझदारी से निकाला समाधान
किसानों ने बिना किसी बड़े खर्च के सिर्फ समझदारी और सामूहिक प्रयास से ऐसा हल खोजा, जिसने पूरे क्षेत्र में राहत पहुंचाई है। यह जुगाड़ यह भी साबित करता है कि थोड़ी रचनात्मकता और एकजुटता से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
Youth disguises as bear to scare away monkeys video from up goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMसहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
Mar 03, 2026 | 07:22 AMईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बरसाए बम, उठ रहा काला धुआं, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 03, 2026 | 07:11 AMसावधान! अगर आप भी नहीं करते ब्रेकफास्ट, तो आज ही जान लें खाली पेट रहने के ये नतीजे
Mar 03, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













