-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Marriage Live In Relationship Statement
शादी से पहले लिव-इन जरूरी? कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने रिश्तों पर रखी बेबाक राय
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kriti kKharbanda Pulkit Samrat Marriage: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने शादी के बाद पहली बार रिश्ते और लिव-इन रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। कपल का मानना है कि साथ रहना रिश्ते को मजबूत बनाता है।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kriti Kharbanda And Pulkit Samrat Live In Relationship: बॉलीवुड स्टार्स कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 16 मार्च 2024 को भव्य अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी पॉजिटिव और प्रैक्टिकल नजर आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर के शो ‘मन्यावर शादी’ में इस कपल ने अपनी मैरिड लाइफ, रिश्तों की समझ और लिव-इन रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत की।
करण जौहर के सवाल पर पुलकित सम्राट ने शादी के बाद की जिंदगी को “खूबसूरत” बताया। उन्होंने कहा कि शादीशुदा होने से ज्यादा अहम बात यह है कि वह और कृति एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त और रूममेट हैं। पुलकित के मुताबिक, यही दोस्ती और सहजता उनके रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है। उनका मानना है कि जब पार्टनर एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हों, तो रिश्ता अपने आप बैलेंस में रहता है।
लिव-इन रिलेशनशिप की मजबूत समर्थक हैं कृति
कृति खरबंदा ने भी इस बातचीत में अपनी राय बेझिझक रखी। उन्होंने कहा कि वह लिव-इन रिलेशनशिप की पूरी तरह से सपोर्टर हैं और इसे रिश्ते को समझने का सबसे बेहतर तरीका मानती हैं। कृति का कहना है कि जब किसी इंसान से सच्चा प्यार मिले, तो उसे निभाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए, और साथ रहना उस समझ को और गहरा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
सुपरस्टार प्रभास की लगी लॉटरी, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे 240 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
पुलकित ने भी इस बात से सहमति जताते हुए बताया कि दोनों ने शादी से पहले करीब दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर एक-दूसरे को अच्छे से समझा। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कमरा शेयर करना, रोजमर्रा की आदतें देखना और छोटी-छोटी बातों पर तालमेल बिठाना रिश्ते की असली परीक्षा होती है।
“यह घर न मेरा था, न उनका, बल्कि हमारा था”
कृति ने अपने लिव-इन एक्सपीरियंस को याद करते हुए बताया कि कोविड के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब जरूर थे, लेकिन एक साथ नहीं रहते थे। कोविड के बाद उन्होंने मिलकर एक नया घर लिया, जो न सिर्फ कृति का था और न ही पुलकित का, बल्कि दोनों का साझा घर था। उसी घर को उन्होंने मिलकर सजाया और उसे “हमारा घर” बनाया।
ये भी पढ़ें- इतनी हिट फिल्मों के बाद भी क्यों नहीं मिल रहे बड़े रोल? Mahima Chaudhry ने खोली इंडस्ट्री की सच्चाई
शादी और करियर दोनों में आगे बढ़ रहीं एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति खरबंदा को हाल ही में वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ में देखा गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब वह निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में नजर आएंगी। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है और जल्द ही इसकी रिलीज डेट सामने आने की उम्मीद है।
Kriti kharbanda pulkit samrat marriage live in relationship statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
Jul 10, 2026 | 10:59 AMक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:50 AMगड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
Jul 10, 2026 | 10:50 AMRajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Jul 10, 2026 | 10:47 AMमातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
Jul 10, 2026 | 10:45 AMएस. जयशंकर का कुवैत-ओमान दौरा; रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, अब न्यूयॉर्क में दिखेगा भारत का दम
Jul 10, 2026 | 10:44 AMकम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Jul 10, 2026 | 10:42 AMवीडियो गैलरी

40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM













