-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Four Killed In Bus Bolero Collision On Bundelkhand Expressway
मां के अस्थि विसर्जन को निकले…तो रास्ते में मिल गई मौत, एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे ने ली 4 की जान
- Written By: मनोज आर्या
Road Accident: यह वीभत्स हादसा हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किमी-71 पर हुआ, जिसमें बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bundelkhand Expressway Car Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से बोलेरो में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पाते ही एडीएम फाइनेंस और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजनों और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
यह वीभत्स हादसा हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किमी-71 पर हुआ, जिसमें बस की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। पड़ोसी महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी सिद्धगोपाल (65) पुत्र मैयादीन रामसहोदर (40) पुत्र छोटेलाल, घनश्याम (55) पुत्र छोटेलाल, सोनू (35) पुत्र प्यारेलाल समेत अन्य लोग घनश्याम की मां की अस्थियां विसर्जन के लिए बोलेरो गाड़ी में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के इचौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी-71 पर पहुंची तो तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
चार लोगों के मौत की पुलिस ने की पुष्टि
हादसे में सिद्धगोपाल, रामसहोदर और घनश्याम की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू, राधेश्याम पुत्र छोटेलाल, आशाराम पुत्र अच्छेलाल को गंभीर हालत में बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां सोनू की भी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, घायलों में राधेश्याम की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
ये भी पढ़ें: पंकज चौधरी बने UP भाजपा के नए कप्तान, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा
हादसे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जाम
हादसे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। यूपीडा टीम ने पुलिस की मदद से चकनाचूर बोलेरो और बस को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा है। हादसे की सूचना पाते ही एडीएम फाइनेंस विजय शंकर तिवारी, सीओ मौदहा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। एडीएम ने घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए है।
Four killed in bus bolero collision on bundelkhand expressway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













