तिरूनेलवेली हलवा- इसे 'इरुट्टु कड़ाई हलवा' के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु की एक मशहूर मिठाई है, जिसमें खूब सारा घी होता है। इसकी शुरुआत तिरुनेलवेली शहर से हुई थी, जो अपने मंदिरों के लिए मशहूर है। इसे भीगे हुए सांबा गेहूं से निकले दूध से बनाया जाता है, जिसे चीनी और ढेर सारे घी के साथ घंटों तक धीमी आँच पर पकाया जाता है।