हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO

Samrat Choudhary Helicopter: हाजीपुर में कार्यक्रम के बाद सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर कुछ देर हवा में एक ही जगह पर मंडराता रहा। तकनीकी खराबी की आशंका के बीच इसका VIDEO खूब वायरल हो रहा है।
CM Samrat Chaudhary's helicopter stuck in mid-air; panic at the event venue; video surfaces.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Hajipur Helicopter Viral Video: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल से उड़ान भरने के बाद कुछ समय तक हवा में लटक रहा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। करीब पांच से दस मिनट तक हवा में एक ही जगह लटके रहने के बाद सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर धीरे धीरे नीचे आने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इस घटनाक्रम से सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट मोड में आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने सक्रिया दिखाते हुए अक्षयवट राय स्टेडियम में मौजूद लोगों को मैदान से हटाने लगे। हालांकि, हवा में कुछ देर तक रहने और फिर नीचे आने के बाद हैलीकॉप्टर पटना के लिए रवाना हो गया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

स्टेडियम में मचा हड़कंप

माना जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए यह घटना हुई। हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हवा में ही हेलीकॉप्टर के झूलने से वहां मौजूद हर कोई डर गया था। स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी इधर-उधर भागने लगे थे। फिलहार, हेलीकॉप्टर के इतनी देर हवा में रहने और उसमें क्या खराबी थी, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

सीएम ने बिहार को दी सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में कई नई सुविधाएं शुरू कीं। इनमें 80 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए घर पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा, सर्कल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों द्वारा जमीन से जुड़ी प्री-रजिस्ट्रेशन जानकारी, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन और GIS तकनीक के जरिए साइट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

पहली बार हाजीपुर पहुंचे CM सम्राट

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार हाजीपुर पहुंचे थे। यहां अक्षयवट राय स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में NDA के नेताओं और विधायको ने सीएम का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को कई नई सुविधाएं सौगात दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com