रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Raksha Bandhan Upay: रक्षाबंधन की सुबह किए गए छोटे-छोटे कार्य पूरे दिन के शुभ फल को प्रभावित कर सकते हैं। जानिए किन गलतियों से बचना चाहिए और कौन से 4 सरल उपाय हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
रक्षाबंधन का पर्व (सौ.AI)
Raksha Bandhan Good Luck Tips: रक्षाबंधन हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और मंगलकारी पर्वों में से एक है। यह हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक ही नहीं, बल्कि रक्षा, शुभता और मंगलकामना का भी उत्सव माना जाता है।
इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवनभर अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन की सुबह किए गए कुछ विशेष धार्मिक उपाय पूरे वर्ष सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से उपाय हैं जिन्हें इस दिन अवश्य करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
करियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
रक्षाबंधन की सुबह सबसे पहले करें सूर्य देव का यह चमत्कारी उपाय
रक्षाबंधन के दिन ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय के समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और भाग्य के बंद द्वार खुलने लगते हैं। यह उपाय भाई और बहन, दोनों के लिए शुभ माना गया है।
महादेव को इस विधि से करें प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशहाली
रक्षाबंधन के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें और श्रद्धापूर्वक उन्हें भी रक्षा सूत्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें-सावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
भाई से पहले आराध्य देव को बांधें राखी, छिपा है शुभ फल का रहस्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले अपने आराध्य देव को रक्षा सूत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं, तो उन्हें भी राखी अवश्य बांधें। साथ ही माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके मखाने की खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
राखी बांधते समय इस दिव्य मंत्र का जाप करना न भूलें
शास्त्रों में बताया गया है कि बहन जब अपने भाई की कलाई पर राखी बांधे, तो इस पवित्र मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करे। मान्यता है कि इससे रक्षा सूत्र और अधिक प्रभावशाली माना जाता है तथा भाई-बहन का स्नेह और विश्वास जीवनभर अटूट बना रहता है।
मंत्र:
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
