Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Raksha Bandhan Thali: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। पूजा थाली में रखी हर सामग्री का अपना महत्व है। राखी की पूजा थाली में इन चीजों को रखने से भाई को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
- Written By: रीता राय सागर
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan Puja Samagri 2026: इस वर्ष रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। राखी के पर्व पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना के लिए पूजा करती है।
ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर सभी चीजें स्पेशल होती है। पूजा की थाली में कुछ जरूरी सामग्री जरूर होनी चाहिए, वरना पूजा अधूरी मानी जाती है। रक्षाबंधन के लिए बहन पहले से राखी और मिठाई तो खरीद लाती हैं, लेकिन कुछ सामग्री भूल भी जाती हैं।
ऐसे में पहले से ही रक्षाबंधन की सभी पूजा सामग्री घर ले आएं। इसके लिए राखी की थाली में रखी जाने वाली 10 ऐसी चीजें हैं जिसे थाली में रखी जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
राखी
रक्षाबंधन में सबसे जरूरी चीज होती है राखी यानी रक्षासूत्र जिसे बहन भाई की कलाई पर बांधती है। बाजार में रंग-बिरंगी राखी से लेकर सोना-चांदी तक की राखियां उपलब्ध है। सुंदर और शुभ राखी जो भाई की कलाई पर बांधी जानी है, उसे रक्षाबंधन की पूजा की थाली में सजा लें।
दीया
पूजा की थाली बिना दीपक के अधूरी है। रक्षाबंधन पर बहन भाई की आरती उतारती हैं, ताकि उसकी लौ की गर्माहट भाई के जीवन में हमेशा बनी रहे। आरती के लिए पूजा की थाली में तेल या घी का दीपक पहले से रखें। इसे पूजा थाली में जलाना शुभ होता है।
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
कुमकुम
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने से पहले कुमकुम लगाने का रिवाज है। इसलिए पूजा की थाली में रोली या कुमकुम जरूर शामिल करनी चाहिए और पहले देवताओं को कुमकुम लगाना चाहिए।
अक्षत
देवताओं और भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक लगाने के बाद अक्षत लगाए जाते हैं। ऐसे में थाली में अक्षत भी जरूर शामिल होना चाहिए। मान्यता है कि माथे पर कुमकुम और अक्षत का तिलक लगाना यश और शुभता का प्रतीक होता है।
मिठाई
तिलक लगाने और राखी बांधने के बाद उन्हें मिठाई खिलाई जाती है। ऐसे में पूजा की थाली में मिठाई जरूर रखनी चाहिए और भाई को राखी बांधने के बाद खिलानी चाहिए।
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
ताजे पुष्प
रक्षाबंधन पर देवताओं की पूजा के समय उन्हें ताजे फूल जरूर अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
काजल
रक्षाबंधन के दिन काजल आंखों में और कान के पीछे लगाना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर से बचाव होता है सुरक्षा मिलती है।
पानी का कलश या छोटी कटोरी
पूजा की थाली में पानी का कलश भरकर रखें। यह जल भाई का मुंह मीठा कराने के बाद पानी पिलाने के काम आता है। साथ में एक छोटी कटोरी भी थाली में रखें। इसका उपयोग तिलक के समय किया जाता है।
नारियल
पूजा की थाली में एक नारियल अवश्य रखें। नारियल को रक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अधिकतर सभी शुभ कार्यों में नारियल को शामिल किया जाता है। ऐसे में राखी की पूजा थाली में भी नारियल रखनी चाहिए।
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
दूर्वा
पूजा की थाली में दूर्वा को भी जरूर शामिल करना चाहिए। दूर्वा में अमृत का वास माना गया है। ऐसे में दूर्वा को अक्षत के साथ सिर पर रखना चाहिए। ऐसा करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु का भय भी दूर होता है।
