- Hindi News »
- Latest News »
- Akshay Kumar Says Gutkha Nhi Khana Chahiye Users Trolled Him For Bolo Zuban Kesari Ad Of Vimal
नहीं छूट रहा जुबां केसरी का दाग, कानपुर में गुटखे पर लगी अक्षय कुमार की क्लास
Akshay Kumar On Gutkha: विमल का प्रचार अक्षय कुमार को अब भी भारी पड़ रहा है, बोलो जुबां केसरी का दाग अक्षय कुमार के करियर से छूटता नहीं दिख रहा है। गुटखा पर दिए गए बयान को लेकर वो ट्रॉल हो रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

कानपुर में गुटखा पर बयान देकर फंसे अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- अब बोलो जुबां केसरी
Akshay Kumar Bolo Zubaan Kesari: जॉली एलएलबी 3 फिल्म की प्रमोशन का मौका था, अक्षय कुमार फिल्म की टीम के साथ कानपुर और मेरठ पहुंचे थे, लेकिन कानपुर में उनका जमकर स्वागत किया गया, उनसे सवाल भी पूछा गया कि कानपुर में लोग गुटखा दबाकर बात करते हैं, इस पर उनकी क्या राय है? तो उन्होंने कहा मैं तो कहूंगा गुटखा खाना अच्छी बात नहीं है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग अक्षय कुमार की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि गुटखे की ऐड करना भी बुरी बात है।
अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले विमल के प्रचार के लिए शाहरुख खान और अजय देवगन की टीम को ज्वाइन किया था, हालांकि बाद में उन्होंने खुद को उससे अलग कर लिया और बताया कि वह यह प्रचार नहीं करना चाहते थे, लेकिन जुबान केसरी का जो दाग अक्षय कुमार के करियर पर लगा है वह छूटने का नाम नहीं ले रहा है ,जॉली एलएलबी 3 फिल्म के प्रमोशन के दौरान गुटखा को लेकर दिए गए उनके बयान की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को निशाने पर ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- एक चतुर नार को मिलेगी बंपर ओपनिंग, जानें बजट और पहले दिन कितनी होगी कमाई
गटखा खाने पर क्या बोले अक्षय कुमार
वीडियो में आप देख सकते हैं अक्षय कुमार बताते हैं कि गुटखा खाना बुरी बात है। गुटखा नहीं खाना चाहिए। रिपोर्टर उनसे आगे कुछ सवाल करने जाती है, अक्षय कुमार उन्हें चुप करा देते हैं और कहते हैं, मैं बोलूंगा, इंटरव्यू मेरा है या आपका? तो आप सुनो। आप अपनी बात मुझसे मत बुलवाइए। फिर अक्षय बोलते हैं गुटखा खाना बुरा है और फिर अगले सवाल की ओर बढ़ जाते हैं। लोगों को अक्षय कुमार का यह अंदाज पसंद नहीं आया, सोशल मीडिया पर लोग उन की आलोचना करने लगे।
विमल का प्रचार क्यों किए
गुटखे को लेकर दिए गए बयान वाले इस वीडियो पर अक्षय कुमार को लेकर एक यूजर ने लिखा जब गुटखा खाना बुरा है तो फिर उसका ऐड क्यों करते हो, बोलो जुबां केसरी। दूसरे यूजर ने लिखा एक्टर लोग पैसे के लिए कुछ भी करते हैं जहर भी बेच देंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा गुटखा खाना और उसका प्रचार करना दोनों ही बुरा है, यह सभी को समझना चाहिए।
Akshay kumar says gutkha nhi khana chahiye users trolled him for bolo zuban kesari ad of vimal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
May 06, 2026 | 08:36 AMफिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
May 06, 2026 | 08:29 AMपश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
May 06, 2026 | 08:29 AMनागपुर विदर्भ में डीजल संकट, खदानों में थमे ट्रकों के पहिए; उत्पादन और सप्लाई पर असर
May 06, 2026 | 08:28 AMकहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
May 06, 2026 | 08:27 AMMaharashtra Cabinet Education: शिक्षा सशक्तिकरण पर जोर, आदिवासी छात्रों और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
May 06, 2026 | 08:22 AMनागपुर मेडिकल में बड़ा खुलासा,आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाई; ट्रक भर दवाइयां हुई एक्सपायर
May 06, 2026 | 08:06 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














