प्रियंका चोपड़ा की 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी ! ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ पर आया बड़ा अपडेट

Priyanka Chopra छह साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। ‘वाराणसी’ से उनका ग्रैंड कमबैक होगा। वहीं ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ को लेकर दिए गए उनके रिएक्शन ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
Priyanka Chopra Don 3 Krrish 4 Varanasi Movie Comeback
प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Priyanka Chopra Comeback: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर चर्चा में हैं। करीब छह साल से हिंदी फिल्मों से दूर रहीं प्रियंका अब एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ से देसी पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने न सिर्फ अपनी भारत वापसी को लेकर खुशी जाहिर की, बल्कि अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों ‘डॉन’ और ‘कृष’ को लेकर भी दिलचस्प संकेत दिए। ScreenRant से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में काम करने का तरीका पूरी तरह अलग है। दोनों इंडस्ट्री की फिल्ममेकिंग संस्कृति, काम की रफ्तार और सेट का माहौल काफी अलग होता है।

प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में वापसी

प्रियंका ने यह भी माना कि एक एक्टर की परफॉर्मेंस काफी हद तक निर्देशक के विजन पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि किसी एक इंडस्ट्री में सीखी गई चीजें सीधे दूसरी जगह लागू नहीं की जा सकतीं, बल्कि हर प्रोजेक्ट के साथ नए अनुभव और नई सीख जुड़ती है। भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर प्रियंका ने कहा कि वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, अगर इतने साल बाद वापसी करनी थी तो ‘वाराणसी’ जैसी बड़ी और दमदार फिल्म से बेहतर मौका कोई नहीं हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा खुशी डांस करने में मिली, क्योंकि हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में लंबे समय से उन्हें डांस करने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

डॉन 3 और कृष 4 पर दिया बड़ा हिंट

इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं। इसी पर महेश बाबू ने मजाकिया लहजे में कहा कि फिर जरूर कुछ चल रहा है। प्रियंका का यह रिएक्शन फैंस के लिए किसी बड़े संकेत से कम नहीं माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com