Budget And ODP: एक चतुर नार को मिलेगी बंपर ओपनिंग, जानें बजट और पहले दिन कितनी होगी कमाई

Ek Chatur Naar: दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की बहुचर्चित फिल्म एक चतुर नार कल रिलीज होने वाली है, आईए जानते हैं फिल्म का बजट कितना है और यह पहले दिन कितनी कमाई करेगी?
Budget And ODP: एक चतुर नार को मिलेगी बंपर ओपनिंग, जानें बजट और पहले दिन कितनी होगी कमाई
एक चतुर नार फिल्म को कैसी मिलेगी ओपनिंग
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Ek Chatur Naar Budget And ODP: दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की फिल्म 'एक चतुर नार' कल रिलीज हो रही है। दिव्या खोसला कुमार करीब 21 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस नजर आएंगी। बॉलीवुड में ये एक्ट्रेस के तौर पर उनकी वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी कमबैक वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल होती है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि एक चतुर नार को ओपनिंग डे पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर एक चतुर नार के टक्कर में कोई बड़ी फिल्म मौजूद नहीं है, हालांकि कई फिल्में कल इसी के साथ रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं आंकड़े क्या कहते हैं।

यहां देखें ट्रेलर

कोई नहीं है टक्कर में

बॉक्स ऑफिस पर 12 सितंबर को एक चतुर नार के अलावा फिल्म 'लव इन वियतनाम', 'मन्नू क्या करेगा', 'हीर एक्सप्रेस' और 'मिराय' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक चतुर नार का सीधा मुकाबला अवनीत कौर की लव इन वियतनाम और मन्नू क्या करेगा जैसी फिल्म से होने वाला है। यह दोनों ही लो बजट की फिल्में हैं और एक चतुर नार फिल्म भी लो बजट फिल्म है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्में एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की हालत में नहीं है।

सेफ जॉन में है एक चतुर नार

12 सितंबर को दर्शकों के पास सिनेमा घर जाने के लिए विकल्प बहुत सारे हैं। कई फिल्में देखने का ऑप्शन मौजूद है। प्रमोशन और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता के मामले में एक चतुर नार फिल्म बाकी फिल्मों से आगे है। मिराय फिल्म का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, लेकिन वह साउथ सिनेमा की फिल्म है, ऐसे में उसका ज्यादा असर एक चतुर नार पर नहीं दिखेगा।

बजट और ओपनिंग डे कलेक्शन प्रिडिक्शन

एक चतुर नार फिल्म के बजट की अगर बात करें तो इसका औपचारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक लो बजट फिल्म है और 10 करोड़ में बन कर तैयार हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह देखने को मिल रहा है और एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद जिस तरह से फिल्म को शुरुआती रिस्पांस मिला है, फिल्म एक करोड़ से अधिक की ओपनिंग ले सकती है और यह बजट के हिसाब से एक अच्छा आंकड़ा साबित होगा।

दो कमबैक कर रहे कलाकारों पर रहेगी नजर

एक चतुर नार फिल्म की कहानी में सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा सब कुछ मौजूद है। नील नितिन मुकेश भी काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो वहीं दिव्या खोसला की वापसी दो दशक से अधिक समय के बाद हो रही है। उनकी आखिरी फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों थी। ऐसे में दर्शक दोनों की जोड़ी और दोनों की परफॉर्मेंस भी देखना चाहेंगे। उम्मीद की जा सकती है कि यह फिल्म सिनेमाघर में भीड़ जुटाने में कामयाब हो पाएगी।

EndFragment