ये जहर है, धीरे-धीरे मारता है… विधायक को सिंधिया ने ऐसा क्यों कहा ? देखिए ये Video

Madhya Pradesh News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर दौरे पर चंदेरी पहुंचे, विधायक रघुवंशी को शुगर न खाने की सलाह दी और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
jyotiraditya scindia stopped bjp mla
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jyotiraditya Scindia Chanderi Visit: गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अशोकनगर जिले के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा लोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान खोजने के मकसद से किया जा रहा है। मंगलवार रात वे चंदेरी पहुंचे और सबसे पहले पूर्व विधायक डग्गी राजा के निवास स्थान पर गए। इसके बाद उन्होंने मलकीत सिंह संधू के घर का दौरा किया, जहां चंदेरी के वर्तमान विधायक जग्गनाथ सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे।

सिंधिया ने मिठाई खाते वक्त विधायक को टोका

इस दैरान डाइनिंग टेबल पर मेहमानों के लिए खाना रखा गया था। खाने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने देखा कि विधायक रघुवंशी मिठाई में अधिक रुचि ले रहे थे। इसे देखकर उन्होंने हल्के अंदाज में टोका और कहा, “शक्कर जहर के समान है। इससे कई बीमारियां होती हैं। क्या आपको शुगर है?”  इस पर विधायक ने स्वीकार किया कि उन्हें शुगर है। इसके बाद सिंधिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उन्हें शुगर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए और नेचुरल मिठा ही लें। उन्होंने कहा कि शुगर धीरे-धीरे शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती है। इस दौरान मेहमानों के लिए मक्के की रोटी और सरसों का साग भी परोसा गया।

संसदीय क्षेत्र सक्रिय है सिंधिया

मध्य प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। दौरे के दौरान वे लोगों की शिकायतों को सुनते और समाधान करते हैं। अशोकनगर दौरे के दौरान उन्होंने युवाओं की शिकायत पर प्ले ग्राउंड से अतिक्रमण हटवाया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर रही।

सिंधिया ने ली चुटकी

चार दिवसीय दौरे के तीसरे दिन उन्होंने कुछ समय निकालकर हाल ही में निधन हुए पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने चौहान की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव के समय वह बहुत शर्माते थे। चौहान ने कहा कि भाषण देना महाराज (सिंधिया) ने ही उन्हें सिखाया। इस पर सिंधिया ने हंसते हुए कहा कि अब वे बहुत बोलते हैं और उन्हें रोकना पड़ता है, जिससे सभा में सभी लोग हंस पड़े।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर दौरा बुधवार को समाप्त होगा। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिससे उनकी सक्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उजागर होती रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com