-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Skill Center Fraud Women Cheated Lakhs
सिलाई मशीन व बाइक का झांसा: वर्धा फर्जी स्किल सेंटर का भंडाफोड़, 35 महिलाओं से ठगी के बाद ठग फरार
- Written By: अंकिता पटेल
Wardha Fake Training Institute: वर्धा में रोजगार दिलाने का झांसा देकर स्किल सेंटर संचालक ने 35 से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये ठग लिए। सिलाई मशीन और बाइक का वादा कर फरार हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Skill Center Scam: वर्धा विभिन्न कोसों के माध्यम से रोजगार दिलाने, सिलाई मशीन और मोटरसाइकिल देने का झांसा देकर बचत समूह की महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। राजभारती स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर के संचालक राजेश दहाट पर 35 से अधिक महिलाओं को ठगकर फरार होने का आरोप है। पीड़ित महिलाओं ने मंगलवार, 3 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और न्याय की अपील की है।
शिकायतकर्ता महिलाएं सुकली (बाई) गांव की निवासी हैं, जो घर पर सिलाई, ब्यूटी पार्लर और बचत समूह के माध्यम से आजीविका चलाती हैं। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व राजेश दहाट ने सुकली (बाई) निवासी वंदना प्रमोद उड़दे के घर महिलाओं की बैठक लेकर विभिन्न नए कोर्स उपलब्ध कराकर रोजगार देने की जानकारी दी और महिलाओं से इसमें भाग लेने का आग्रह किया।
इसके बाद वंदना उडदे ने गांव की महिलाओं को इस योजना की जानकारी दी। दहाट ने सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर 22 महिलाओं से प्रति महिला एक-एक हजार रुपये वसूले।
सम्बंधित ख़बरें
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
इसके अलावा सिलाई मशीन देने के नाम पर प्रति महिला पांच हजार रुपये लिए गारमेंट सिलाई के लिए 10 महिलाओं से 30 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल देने के नाम पर भी 30 हजार रुपये वसूले गए, हालांकि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया और न ही सिलाई मशीन या कपड़ा उपलब्ध कराया गया।
महिलाओं ने जब दिए गए पते पर जाकर जांच की तो पता चला कि केंद्र संचालक लाखों रुपये लेकर फरार हो चुका है। संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। ठगी का एहसास होते ही बचत समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कार्यालय भी कर दिया बंदः उक्त महिलाएं आवी नाका परिसर में आईटीआई मार्ग स्थित राजभारती सेल्स एंड सर्विसेस का कार्यालय में पहुंची थी, परंतु उन्हें कार्यालय बंद दिखाई दिया पूछताछ करने पर मकान मालिक ने बताया कि, किराया न देते हुए संबंधित व्यक्ति अपनी सामग्री लेकर निकल गया है।
यह भी पढ़ें:-जिलाधिकारी की अपील: 10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर बैठक, शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में; सभी करें सहयोग
27 गांव की महिलाओं को लगाया चूना
शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने यह भी बताया कि, राजेश दहाट ने सेलू तहसील के लगभग 27 गांव की कई महिलाओं को आर्थिक चुना लगाया है। उन्हें भी इसी प्रकार के प्रलोभन दिखाये गए, इस प्रकरण में विस्तृत जांच होने पर गंभीर बाते उजागर होने की संभावना है।
Wardha skill center fraud women cheated lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











