KSBKBT Spoiler: तुलसी के लिए मौत का जाल, मिहिर का होगा एक्सीडेंट, रणविजय खेलेगा खौफनाक खेल

KSBKBT Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रणविजय की साजिश में तुलसी नहीं बल्कि मिहिर का एक्सीडेंट हो जाएगा। बारिश, ब्रेक फेल और भावुक कबूलनामे के बीच तुलसी-मिहिर की जिंदगी में तूफान आने वाला है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update Tulsi Mihir Accident Ranvijay Villain Twist
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपडेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: टीवी का आइकॉनिक सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को चौंकाने वाला है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी स्टारर इस शो की कहानी बीते एक हफ्ते में तेजी से बदली है। जहां एक ओर परी की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है, वहीं दूसरी ओर तुलसी की किस्मत भी एक बार फिर मुश्किलों के भंवर में फंसने वाली है।

अब तक आपने देखा कि तुलसी धीरे-धीरे एक बार फिर मजबूत बनकर उभर रही है और करोड़पति बनने की राह पर चल पड़ी है। मिहिर शुरुआत में तुलसी के साथ काम करने से इनकार करता है, लेकिन ऋतिक और नॉयना की चालों के बाद हालात बदलते हैं। नॉयना खुद मिहिर को तुलसी के साथ काम करने के लिए राजी कर लेती है, जिससे रणविजय बुरी तरह तिलमिला जाता है।

रणविजय के साजिश का शिकार होगा मिहिर

आने वाले एपिसोड्स में रणविजय तुलसी को रास्ते से हटाने के लिए बेहद खौफनाक साजिश रचने वाला है। वह अपने दोस्त को तुलसी की कार का ब्रेक फेल करने का आदेश देता है, ताकि साड़ी का बड़ा ऑर्डर पूरा न हो सके और तुलसी की पूरी मेहनत बर्बाद हो जाए। हालांकि रणविजय को अंदाजा नहीं है कि इस साजिश का शिकार तुलसी नहीं, बल्कि मिहिर बनने वाला है।

तुलसी के सामने भावुक होगी मिहिर

बारिश के बीच मिहिर और तुलसी कार में भगवान की सोने की मूर्ति लेकर निकलते हैं। इस दौरान मिहिर तुलसी के सामने भावुक हो जाता है और मानता है कि हर मुश्किल वक्त में तुलसी ने उसे संभाला है। लेकिन तभी रास्ते में मिहिर को पता चलता है कि कार के ब्रेक फेल हो चुके हैं। घबराहट में मिहिर कार पर काबू पाने की कोशिश करता है, लेकिन रणविजय की साजिश रंग ला जाती है और एक बड़ा एक्सीडेंट हो जाता है।

तुलसी को बचाने के लिए मिहिर मोल लेगा खतरा

रणविजय को लगता है कि इस हादसे में तुलसी की मौत हो जाएगी, लेकिन मिहिर तुलसी को बचाने के लिए खुद खतरा मोल ले लेता है। हादसे की खबर मिलते ही तुलसी टूट जाती है और बिना वक्त गंवाए अस्पताल पहुंचती है। मिहिर की हालत देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाती, लेकिन अंदर ही अंदर मिहिर के लिए उसका गुस्सा और दर्द दोनों बढ़ते चले जाते हैं।

शांति निकेतन में होगी तुलसी की एंट्री

एक्सीडेंट के बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी हो जाती है। वह घर की जिम्मेदारी फिर से अपने हाथ में ले लेती है, जिससे नॉयना जल-भुन जाती है। इसी बीच मिहिर के बीमार पड़ते ही बापजी की भी घर में एंट्री होने वाली है। बापजी तुलसी का साथ देंगे और शांति निकेतन में एक बार फिर पुरानी तुलसी का राज देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com