Manoj Mukund Naravane Book Controversy: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ इन दिनों राष्ट्रीय चर्चा और राजनीतिक विवाद का केंद्र बनी हुई है। संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी द्वारा इस किताब के अंशों का हवाला दिए जाने के बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। इस किताब में जनरल नरवणे ने 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव, पूर्वी लद्दाख में सैन्य कार्रवाई और सरकार व सेना के बीच निर्णय लेने की प्रक्रिया के अनुभवों को साझा किया है। दिसंबर 2023 में मीडिया में आए इसके कुछ अंशों से संकेत मिले कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति उतनी सामान्य नहीं थी जितनी आधिकारिक तौर पर बताई गई थी।