नागपुर : विजयादशमी पर्व पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, डॉ.के.राधाकृष्णन, गडकरी और DCM फडणवीस रहे मौजूद

दशहरा के अवसर पर महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शस्त्र-पूजन किया। वहीं इस बार के विजयादशमी उत्सव में इसरो के पूर्व चेयरमैन और पद्म भूषण डॉ.के.राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए।
विजयादशमी पर्व पर संघ प्रमुखभागवत ने की शस्त्र पूजा
विजयादशमी पर्व पर संघ प्रमुखभागवत ने की शस्त्र पूजा
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: आज यानी विजयादशमी पर्व यानी दशहरा के अवसर पर महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शस्त्र-पूजन किया। वहीं इस बार के विजयादशमी उत्सव में इसरो के पूर्व चेयरमैन और पद्म भूषण डॉ.के.राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि इस खास कार्यक्रम में शामिल हुए।

जानकारी दें कि हर साल दशहरे पर RSS प्रमुख यहां रेशिमबाग मैदान में संघ स्वयंसेवकों को संबोधित करते हैं। इससे पहले RSS ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख राधाकृष्णन इस साल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसमें बताया गया था कि विजयादशमी समारोह 12 अक्टूबर को सुबह 7. 40 बजे शुरू होगा।

जानकारी दें कि साल 1925 में आज विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी। वहीं तब से लेकर हर साल महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में स्थित संघ मुख्यालय में विशेष उत्सव मनाया जाता है। संघ मुख्‍यालय नागपुर में इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां होती हैं।

वहीं हर संघ सदस्‍य के लिए दशहरे का दिन बेहद ही खास होता है, क्‍योंकि विजयादशमी के दिन ही RSS की स्‍थापना हुई थी। दशहरा पर शस्त्र पूजन का विधान है। । । इस दौरान संघ के सदस्य पूरे विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन भी करते हैं। इस बार के विजयादशमी में ISRO के पूर्व चेयरमैन और पद्म भूषण डॉ। के। राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

इस क्रम में आज नागपुर के रेशिमबाग स्थित मैदान पर RSS के विजयदशमी उत्सव के अवसर पर सरसंघचालक डॉ। भागवत की मौजूदगी में पथ संचलन हुआ। इस मौके पर RSS के हजारों स्वयंसेवक समारोह में मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com