रोहित शर्मा को क्यों नहीं लेना चाहिए रिटायरमेंट? अंबाती रायडू ने बताई बड़ी वजह, देखें वीडियो

Ambati Rayudu on Rohit Sharma: एक तरफ जहां वनडे से रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों से बाजर गर्म होता दिख रहा है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का मानना है कि उन्होंने 2027 तक टीम वनडे खेलना चाहिए।
रोहित शर्मा पर अंबाती रायडू ने दिया बयान
अंबाती रायडू (सोर्स- एक्स)
Published on
Updated on

ODI World CUP 2027: इस वक्त एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की चर्चा हो रही है। इस दौरान फैंस भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिस कर रहे हैं। इन दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं, इस वक्त रोहित शर्मा के वनडे संन्यास को लेकर भी खबरें तेज हो रही हैं। रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद हिंट दिया था कि वो 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।

रोहित शर्मा 2027 में होने वाले विश्वकप के दौरान 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके आलोचक उनकी फिटनेस पर कड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो चाहते हैं कि उनका स्टार उस विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा हो। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने भी रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए उनको दो साल के बाद होने वाले विश्वकप में रखने की बात कही। इसके पीछे उन्होंने बड़ा तर्क भी दिया है।

रोहित को 2027 का विश्वकप खेलना चाहिए- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू का एक पॉडकास्ट काफी वारयल हो रहा है। इसमें वो रोहित शर्मा के फ्यूचर पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि "आपको ये देखना होगा कि कौन विश्वकप जिता सकता है। रोहित शर्मा अगर शानदार कप्तानी करके आपको जिता सकते हैं तो रोहित को वर्ल्ड कप 2027 तक कप्तानी करनी चाहिए।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि  "वनडे में रोहित की जगह लेना काफी मुश्किल है। उनकी कप्तानी, उनकी बल्लेबाजी और जिस तरह से वे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरते हैं ये काफी अहम है। इसलिए रोहित शर्मा को ही वर्ल्ड कप 2027 तक टीम इंडिया की कप्तानी करनी चाहिए।"

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की। उन्होंने लंबे वक्त तक टेस्ट वनडे औ टी20 में कप्तानी की है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2024 का टी20 विश्वकप अपने नाम किया था। उस दौरान फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की।

इस मेगा टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बाद में सबको लग रहा था कि वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे। लेकिन इससे ठीक पहले रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। फिलहाल अब उनके वनडे फॉर्मेट से संन्यास की खबरों से बाजर गर्म होता हुआ दिख रहा है। इस दौरान फैंस दो भागों में बटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ग्रुप कह रहा कि उन्हें संन्यास लेना चाहिए। जबकि दूसरा धड़ा कह रहा कि रोहित को वनडे क्रिकेट में बने रहना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com