-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Opposition Vp Candidate Radhakrishnan Nda Tmc Fight Against Bjp Rss
INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर उठाई ये मांग
- Written By: अमन उपाध्याय
INDIA Alliance Candidate: विपक्षी INDIA गठबंधन अभी तक उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर एकमत नहीं हो पाया है। TMC का मानना है कि उम्मीदवार तमिलनाडु का न हो और राजनीतिक रूप से न जुड़ा हो।

INDIA ब्लॉक से अलग TMC का रुख, (डिजाइन फोटो)
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी दलों के बीच अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मानना है कि INDIA गठबंधन का उम्मीदवार तमिलनाडु से नहीं होना चाहिए, और ममता बनर्जी की पार्टी ने इस संबंध में अपनी प्राथमिकता भी स्पष्ट कर दी है।
टीएमसी चाहती है कि विपक्ष एक ऐसा उम्मीदवार पेश करे जो राजनीति से परे हो और बीजेपी और आरएसएस के विचारों के खिलाफ मजबूत खड़ा हो सके। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान और “भारत के आदर्शों” की रक्षा की लड़ाई है।
खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक
टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर से बाहर निकलते हुए बताया कि “कल यानी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक होगी।” उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष शाम तक अपने मजबूत उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगा।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
तमिलनाडु के मोदी
वहीं, एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक अनुभव लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे 31 जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राधाकृष्णन के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उन्हें कभी-कभी ‘तमिलनाडु का मोदी’ भी कहा जाता है। यह उपनाम उनके बेहतरीन संगठनात्मक कौशल के कारण मिला। ठीक उसी तरह जैसे पीएम मोदी ने गुजरात में पार्टी को मज़बूत किया, राधाकृष्णन ने भी तमिलनाडु में पार्टी की स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक वे झारखंड के राज्यपाल रहे। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा।
आरएसएस की विचारधारा से हैं जुड़े
राधाकृष्णन, तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं और उनका सार्वजनिक जीवन में 40 साल से अधिक का अनुभव है। वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और कोयंबटूर से संसद पहुंचे थे। 2004 से 2007 तक उन्होंने तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। उन्हें आरएसएस की विचारधारा से जुड़े होने के लिए जाना जाता है। उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर 2025 को होना है। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया जा रहा है।
Opposition vp candidate radhakrishnan nda tmc fight against bjp rss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMइथेनॉल उत्पादन से परिवार को फायदा? आरोपों पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
Jul 08, 2026 | 04:21 PMमौत की बारिश: महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 62 लोगों की मौत; पूरे समुद्री तट के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
Jul 08, 2026 | 04:20 PMGondia News: मानागढ़ नहर सफाई में देरी से बढ़ी परेशानी, बैक वाटर से सड़कें और बस्तियां प्रभावित
Jul 08, 2026 | 04:20 PMसालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Jul 08, 2026 | 04:20 PMक्या राम मंदिर ट्रस्ट में मिलेगी मुसलमानों को जगह? वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के हुसैन दलवाई
Jul 08, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














