- Hindi News »
- India »
- Congress Leader Bk Hariprasad Called Rss The Indian Taliban
‘RSS भारत का तालिबान’, पीएम मोदी ने लाल किले से लिया संघ का नाम तो भड़के कांग्रेस सांसद
BK Hariprasad On RSS: पूर्व सांसद बीके हरि प्रसाद ने RSS की तुलना तालिबान से कर दी है। उन्होंने कहा कि संघ शांति भंग करना चाहता है। मैं संघ की तुलना तालिबान से करूंगा ये भारतीय तालिबान है।
- Written By: Saurabh Pal

बीके हरिप्रसाद, संघ के स्वयंसेवक (फोटो-सोशल मीडिया)
Congress ON RSS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के असवर पर लाल किले की प्रचीर से RSS का जिक्र करते हुए तारीफ की थी। अब उनके पीएम मोदी के इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है, कांग्रेस सहित विरोधी दल के नेता पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद बीके हरिप्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से कर दी है। उन्होंने संघ को भारतीय तालिबान की संज्ञा दी है।
न्यूज एजेंसी ANI से कांग्रेस नेता ने कहा कि संघ देश की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। मैं RSS की तुलना तालिबान से करूंगा, वे भारतीय तालिबान हैं और पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से उसकी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने RSS को मिलने वाले फंड पर भी सवाल उठाए हैं।
‘किसी संघी ने स्वतंत्रता संग्राम में नहीं लिया भाग’
पीएम मोदी और RSS पर हमला बोलते हुए बीके हरिप्रसाद ने कहा कि क्या कोई संघी था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था? लाल किले से RSS का जिक्र करने को उन्होंने शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह संगठन रजिस्टर्ड संगठन नहीं है। हमें पता नहीं की संघ को फंड कहा से मिलता है। कोई भी एनजीओ जो देश में काम करता है, उसे संविधान के अनुसार रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ाता है। इसके आगे उन्होंने कि भजापा और संघ इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग इतिहास दोबारा लिख रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंटवारे का दिया था प्रस्ताव’
भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि ब्रिटिश शासन के दौरान बंगाल के प्रधानमंत्री एके फजलुल हक ने ही विभाजन का पहला प्रस्ताव दिया था। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी उस प्रस्ताव में शामिल थे। कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि जिन्ना और सावरकर का मानना था कि दोनों देश धर्म के आधार पर बनने चाहिए। उनका मानना था कि दोनों धर्मों के लोगों को अलग अलग देश की जरूरत है। अब वे इसके लिए कांग्रेस को दोषी ठहराने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-2027 की लड़ाई लट्ठ पर आई! सिसोदिया के विवादित बयान पर राजा वड़िंग बोले-रगड़ देंगे-Video
पीएम मोदी ने कहा था राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका
कांग्रेस नेता का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा लाल किले से दिए गए उस संबोधन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्र की सेवा के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस की सराहना की थी। इसके साथ ही संघ को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया था और राष्ट्र निर्माण में इसके शताब्दी भर के योगदान की प्रशंसा की थी।
Congress leader bk hariprasad called rss the indian taliban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














